वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
आपने जिंदगी में कभी इतनी भयानक आग नहीं देखी होगी, जितनी इन तस्वीरों में नजर आ रही है। दिल मजबूत हो तो ही देखें तस्वीरें।
वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
यह भयानक आग लगी करनाल में कुंजपुरा रोड स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में। आग लगने से करोड़ों रुपये की मशीनें, ट्रांसफार्मर और तेल से भरे सैकड़ों ड्रम खाक हो गए। आग की भयानकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तेल के ड्रम बम की तरह फटे और आसमान में टुकड़े उड़ते दिखे। तेज धमाकों और धुएं से शहरवासी व आसपास के कालोनीवासी दहल गए और घरों से बाहर निकल आए।
वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करनाल, पानीपत व कुरुक्षेत्र की करीब 15 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि वर्कशाप के अंदर वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से आग लगी है।
वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
उधर, वर्कशाप के अधिकारी इससे इंकार करते हुए मामला शॉर्ट सर्किट से जोड़ रहे हैं। प्रथम दृष्टया निगम की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि वर्कशाप में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं थे। घटना के दौरान कुंजपुरा रोड पर पुलिस को तैनात करके ट्रैफिक रोक दिया गया था।
वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
दरअसल, वर्कशॉप के अंदर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग करते वक्त एक चिंगारी से आग भड़क गई। पहले कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग भयानक रूप ले गई और कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। बेकाबू हो रही आग को देखते हुए प्रशासन ने कुरुक्षेत्र व पानीपत से फायर ब्रिगेड मंगवाई।