फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा, विचलित करने वाली तस्वीरें

Tue, 15 Sep 2015 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/कलानौर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/कलानौर(हरियाणा) Updated Tue, 15 Sep 2015 09:46 AM IST

कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा, विचलित करने वाली तस्वीरें

deadly accident in rohtak, principal killed, 3 women teachers injured

कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार एक मीडिल हेडमास्टर की मौत हो गई जबकि पत्नी सहित तीन महिला शिक्षक घायल हो गईं। सभी घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया। हादसा हरियाणा के रोहतक/कलानौर के पास लाहली नहर के पास  सोमवार की सुबह हुआ। फिलहाल, सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा, विचलित करने वाली तस्वीरें

deadly accident in rohtak, principal killed, 3 women teachers injured

सोमवार सुबह 7 बजे रोहतक से कलानौर की ओर निगाना के राजकीय मिडिल विद्यालय के हेड मास्टर महेंद्र के साथ उनकी पत्नी नीलम और दो शिक्षिका सरोज और रीना कार से जा रहे थे। सुबह 7:45 बजे लाहली गांव की नहर के पास सड़क पर एक कुत्ता दौड़ते हुए कार के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकराकर पलट गई।

कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा, विचलित करने वाली तस्वीरें

deadly accident in rohtak, principal killed, 3 women teachers injured

घायलों को आसपास के लोगों की मदद से तुरंत पीजीआई में लाया गया। दोपहर करीब 1 बजे कार चालक हेड मास्टर महेंद्र लाल की पीजीआई में मौत हो गई। वहीं कलानौर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी टीचर मृतक की पत्नी नीलम भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा निगाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तैनात अंग्रेजी की लेक्चर रीना और कलानौर के ही प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी टीचर सरोज भी घायल हो गईं।

विज्ञापन

कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा, विचलित करने वाली तस्वीरें

deadly accident in rohtak, principal killed, 3 women teachers injured

हादसे की सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी निवासी लेक्चर रीना के जिला समाज कल्याण विभाग में कर्मचारी पति सुरेंद्र सिंह पानीपत से वापस आ गए। उनके एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने बताया कि रीना को चेहरे और हाथों में काफी चोटें आई हैं। वहीं हादसे में जेबीटी टीचर व आदर्श नगर निवासी 51 वर्षीय सरोज जुनेजा की नाक की हड्डी टूट गई है।

कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा, विचलित करने वाली तस्वीरें

deadly accident in rohtak, principal killed, 3 women teachers injured

मृतक की पत्नी मूल रूप से कलानौर निवासी व जेबीटी टीचर नीलम की गंभीर हालत देखते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि नीलम का जबड़ा बुरी तरह से टूट गया है तो छाती, बाजू और टांग में फैक्चर है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed