कई तरह की लव स्टोरी सुनी होंगी, लेकिन ऐसी नहीं। इस लड़की की प्रेम कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया कि उसे पुलिस के पास जाना पड़ा, देखिए तस्वीरें।
मामला चंडीगढ़ का है। एक युवक ने युवती से पहले दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाया। शादी की बात आई तो आनाकानी करने लगा, लेकिन लड़की के हंगामा करने के बाद दोनों ने गुरुद्वारे में शादी कर ली। दो महीने ही हुए थे कि लड़का फरार हो गया और लड़की ने रेप की शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि सिख युवक ने उसके साथ दोस्ती की और शादी करने का वायदा किया। पहले तो वह माना नहीं, फिर मैंने 27 अक्टूबर 2017 को लड़के व उसकी फैमिली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी।
पुलिस के बीच में आने के बाद लड़के के परिवार ने 9 नवंबर को शादी का ऐलान कर दिया, बावजूद इसके शादी नहीं की गई। फिर लड़की ने 11 नवंबर 2017 को दोबारा पुलिस को शिकायत दे दी तो पुलिस लड़के के घर पहुंच गई।
जैसे तैसे करके सभी शादी को मान गए और 15 नवंबर 2017 को गुरुद्वारे में शादी हो गई। लड़की ने बताया कि युवक ने शादी तो कर ली, लेकिन वह उसे ससुराल लेकर नहीं गया। कभी होटल में रखता तो कभी कहीं और।