देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
नोबल शांति पुरस्कार विजेता और बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने बिहार में भाजपा की करारी हार पर कह दीं बड़ी बातें। देखिए तस्वीरों में।
देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
इंसानियत की जीत: नोबल शांति पुरस्कार विजेता और बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने बिहार में भाजपा की करारी हार पर कह दी दिल की बात। दरअसल दलाई लामा ने बिहार में भाजपा की हार पर कहा कि वहां पर इंसानियत की जीत हुई है। बिहार की जनता ने हिंदुत्व के मुद्दे को नकार दिया है। वहां की जनता ने विकास व इंसानियत को जीत का हकदार बनाया है।
देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
दीक्षांत समारोह में जालंध्ार पहुंचे: दलाईलामा शनिवार को पंजाब के जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। विशेष बातचीत में दलाई लामा ने कहा कि चीन में जो लोग और अनुयायी उनके प्रति आस्था रखते हैं, उनके प्रति वह स्नेह रखते हैं। उनके सुख और शांति के लिए वह प्रार्थना करते हैं।
देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
हिंदुस्तान हमारा गुरु और हम चेले: उन्होंने भारत को अपना गुरु करार देते हुए कहा कि हिंदुस्तान हमारा गुरु है और हम इसके चेले हैं। मैं तो कहता हूं कि भारत हमारा ही नहीं बल्कि समूचे संसार का ही गुरु है। एलपीयू ने गुरु दलाई लामा को उनके साहसिक नेतृत्व और वैज्ञानिक विचारधारा के लिए विश्वविद्यालय की मानद डॉक्टर ऑफ डिविनिटी की डिग्री से सम्मानित किया।
देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
बौद्ध धर्म की शुरुआत हिंदुस्तान से: दलाई लामा ने कहा कि सरकारों को कुर्सी के पीछे नहीं भागना चाहिए, देश के हित के लिए काम करने चाहिए। दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म की शुरुआत ही हिंदुस्तान से हुई थी। इसलिए हम हिंदुस्तान के चेले हैं और हिंदुस्तान हमारा गुरु है।