फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

Thu, 18 Feb 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

cylinder blast in factory at chandigarh, 1 staff killed, organically

फैक्ट्री में सिलेंडर भरते समय ब्लॉस्ट होने से जहां एक कर्मचारी की मौत हो गई वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिजनों और कर्मचारियों से पुलिस की जमकर झड़प हुई। तस्वीरें में हादसे की पूरी खबर।

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

cylinder blast in factory at chandigarh, 1 staff killed, organically

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित फैक्ट्री में बुधवार को सिलेंडर भरते समय ब्लॉस्ट होने से एक कर्मचारी की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद गुस्साए परिजनों और कर्मचारियों से पुलिस की जमकर झड़प हुई। बाद में पुलिस बल ने किसी तरह से मामले पर काबू पाया और शव को पीसीआर से अस्पताल भेजा। मरने वाले की पहचान मोंटी (34) के रूप मे हुई है।

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

cylinder blast in factory at chandigarh, 1 staff killed, organically

घायलों की पहचान देवेंदर और लालमुनि के रूप में हुई है। तीनों इंडस्ट्रियल एरिया में किराए पर रहते हैं। वैसे मूलरूप से तीनों बिहार के रहने वाले हैं। मृतक कर्मचारी के छोटे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि मोंटी फेज-1 स्थित फैक्ट्री सुपर एजेंसी में काम करता था। उनकी दिन में नौ बजे से छह बजे तक की ड्यूटी होती थी। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे उसका भाई सिलेंडर भर रहा था। इस दौरान उसके साथ दो अन्य कर्मचारी देवेंदर और लालमुनी मौजूद थे। भरते समय सिलेंडर अचानक फट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

cylinder blast in factory at chandigarh, 1 staff killed, organically

मौके पर ही उसके भाई की मौत हो गई और दूसरे दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को जीएमसीएच 32 में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट के बाद मृतक के परिजन, फैक्ट्री के कर्मचारी और मोहल्ले के लोग फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए। वे पुलिस द्वारा शव उठाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कार्रवाई से पहले पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

cylinder blast in factory at chandigarh, 1 staff killed, organically

उन्होंने शव उठाने का जमकर विरोध किया। पुलिस कर्मियों ने शव निकालने के  लिए जैसे ही गेट खोला, वहां मौजूद लोगों ने तेजी से फैक्टरी में घुसने की कोशिश की। इस वजह से पुलिस और लोगों में जमकर धक्कामुक्की हुई। इसके बाद एएसपी ईस्ट गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई। इसके बाद एएसपी ईस्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। पहले उन्होंने फैक्ट्री गेट के बाहर रस्सी से घेराबंदी की। पुलिस ने विरोध करने वालों की ओर डंडे भी लहराए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed