फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तेरी कसम पापा को कुछ नहीं हुआ... एक शहीद के घर की तस्वीरें देख आंखें हो जाएंगी नम

Wed, 26 Apr 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Wed, 26 Apr 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
 crpf martyr rammehar's family ask to government for action
crpf attack haryana
सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद अब शहीद परिवारों का दर्द देश के सामने हैं। किसी का बेटा चला गया तो किसी का पिता, यकीन मानिए इन तस्वीरों में परिवार का दर्द देख आप भी रो देंगे।
 crpf martyr rammehar's family ask to government for action
rammehar's family
शहीद की बेटी अपनी रोती हुई मां का हाल देखकर कहती है ‘मां तेरी कसम पापा को कुछ नहीं हुआ, वो ठीक हैं। सब झूठ बोल रहे हैं, तू मेरी बात पर विश्वास कर और शांत हो जा’।
 
 crpf martyr rammehar's family ask to government for action
rammehar's family
करनाल के खेड़ी मान सिंह गांव के लाल सीआरपीएफ हवलदार राममेहर के छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद होने की खबर से यहां मातम पसर गया है। उसके परिवार और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हर किसी की आंखें नम हैं।  और, जब मां को दिलासा दिलाकर बाहर निकलती है तो खुद फफक पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 crpf martyr rammehar's family ask to government for action
rammehar's family
नक्सलियों के हमले में हवलदार राममेहर की शहादत की खबर मिलने के बाद से ही उनकी पत्नी पूनम का बुरा हाल है। रोते-रोते वह कई बार बेहोश हो जाती है। अपनी मां को शांत करने के लिए उसकी बेटी लविश उसे दिलासा दे रही है। लेकिन उसका खुद के सब्र का बांध टूट जाता है। 
विज्ञापन
 crpf martyr rammehar's family ask to government for action
rammehar's family
वह अपनी दादी मामकौर के गले लग कर खूब रोई। रोती हुई लविश बोली पापा प्रॉउड ऑफ यू। राममेहर एक मई को एक माह की छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। इन छुट्टियों के दौरान बच्चे जहां अपने पापा के साथ घूमने का प्लान बना रहे थे, वहीं उनके भाई राममेहर के गांव आने पर नया घर बनाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, इस खुशी के बीच ही सोमवार की रात को उनकी शहादत की खबर आ गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed