फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2025: घर जाने की होड़, चंडीगढ़ ISBT-43 में यात्रियों का सैलाब, बसों के लिए मारामारी, शहर की सड़कें जाम

Sat, 18 Oct 2025 09:55 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 18 Oct 2025 09:55 AM IST
सार

Diwali 2025: दिवाली देश का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। हर कोई इस त्योहार को अपनों के साथ सेलिब्रेट करना चाहता है। इसी मकसद से लोग दिवाली पर अपने घरों की तरफ निकलते हैं। चंडीगढ़ में दिवाली पर घर जाने के लिए दूसरे राज्यों के लोगों की खासी भीड़ लगी है। 

विज्ञापन
Crowed at ISBT 43 and sector 17 in Chandigarh for returning to home by buses on Diwali
आईएसबीटी-43 में टिकट काउंटर पर लगी यात्रियों की लाइन। - फोटो : करुण शर्मा।

दिवाली के पावन पर्व पर परिवार के साथ त्योहार मनाने की बेचैनी में शुक्रवार को चंडीगढ़ के प्रमुख बस अड्डों आईएसबीटी सेक्टर-43 व सेक्टर-17 पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के लिए रोडवेज बसों के टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। शनिवार-रविवार की छुट्टियों व तैयारियों को देखते हुए लोग जल्दबाजी में घरों को रवाना हो रहे हैं।

Crowed at ISBT 43 and sector 17 in Chandigarh for returning to home by buses on Diwali
सेक्टर-43 में यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

आईएसबीटी-43 में शुक्रवार शाम 4 बजे के बाद भीड़ चरम पर पहुंची, जिनमें छात्रों के साथ निजी व सरकारी कर्मचारी भी शामिल थे। एचआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ व दिल्ली से 250 अतिरिक्त विशेष बसें चलाई हैं, लेकिन फिर भी टिकटों की किल्लत बनी हुई है।

Crowed at ISBT 43 and sector 17 in Chandigarh for returning to home by buses on Diwali
बस के इंतजार में यात्री। - फोटो : अमर उजाला

अड्डों पर त्योहारी रौनक लेकिन व्यवस्था पर सवाल

आईएसबीटी-43 व सेक्टर-17 पर शाम से तांता लगा रहा। हर यात्री बस पकड़कर गांव-शहर की ओर दौड़ रहा था। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को यात्रियों की संख्या सामान्य से दोगुनी रही। आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगी। प्रशासन ने ट्रैफिक सुचारू रखने व भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस व यातायात कर्मी तैनात करने की तैयारी की है। विशेष बसें 18-19 अक्टूबर को चंडीगढ़ से 54 व 48 बसें रवाना होंगी, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग फुल होने से काउंटर पर हलचल बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crowed at ISBT 43 and sector 17 in Chandigarh for returning to home by buses on Diwali
बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं की पुकार: स्पेशल बसें चलाए सरकार

यमुनानगर जाने वाली यात्री ज्योति ने बताया कि भीड़ इतनी है कि दो बसें निकल गईं, लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली। त्योहारों पर महिलाओं के लिए अलग बसें चलनी चाहिए। सेक्टर-17 पर अंबाला रवाना होने वाली सारिका ने भी सहमति जताई। दोनों अड्डों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर थी, ज्यादातर अकेले सफर कर रही हैं। यह मांग शहर की अन्य त्योहारी यात्राओं में भी उठती रही है जहां सुरक्षा व सुविधा का मुद्दा प्रमुख है।

विज्ञापन
Crowed at ISBT 43 and sector 17 in Chandigarh for returning to home by buses on Diwali
आईएसबीटी-43 में टिकट के लिए भीड़। - फोटो : अमर उजाला

सड़कों पर जाम का कहर, घंटों रेंगते रहे वाहन

घर लौटने की होड़ ने शहर के ट्रैफिक सिस्टम को ध्वस्त कर दिया। रेलवे स्टेशन, सेक्टर 52/53, ट्रिब्यून चौक से पोल्ट्री फार्म चौक व मटका चौक पर लंबा जाम लगा रहा। कई वाहन घंटों फंसे रहे। सेक्टर 22, 21 व 19 मार्केट के पास भी ट्रैफिक रेंगता रहा। त्योहारी शॉपिंग की वजह से बाजारों में भीड़ बढ़ी जिससे जाम लग गया। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 22 वैकल्पिक पार्किंग साइट्स चिह्नित की हैं जो 2 से 21 अक्टूबर तक सक्रिय रहेंगी। दिल्ली-गुरुग्राम-नोएडा में भी इसी तरह का जाम देखा गया जहां ट्रैफिक पुलिस के अवकाश रद्द कर दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed