{"_id":"5bed1843bdec2269651f36dd","slug":"varinder-singh-murder-in-saketri-of-panchkula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवक को मारी थीं तलवारें, फिर उल्टा बांध कर घसीटा था गाड़ी से, खून से सन गई थी सड़क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को मारी थीं तलवारें, फिर उल्टा बांध कर घसीटा था गाड़ी से, खून से सन गई थी सड़क
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:43 PM IST
वरिंदर सिंह मर्डर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विधवा के इकलौते बेटे को पहले तलवारें मारी और फिर गाड़ी से उल्टा बांधकर घसीटा था। सड़क खून से सन गई थी, तस्वीरों में देखिए मामला।
वरिंदर सिंह मर्डर केस
13 मार्च 2017 की शाम होली के रंगों में पूरा पंचकूला सराबोर था, सभी पर रंगों की खुमारी चढ़ी हुई थी। इस बीच पंचकूला के सकेतड़ी गांव में रात 8.15 बजे मौत का तांडव शुरू हुआ। आधे घंटे के अंदर गांव की सड़कें एक नौजवान के खून से लहूलुहान हो गईं। इस हत्या को एक साल बाद भी सकेतड़ी गांव के लोग भूल नहीं पाए हैं। भूले भी तो कैसे, एक मां का इकलौता चिराग बिना किसी गलती के सड़क पर मुंह के बल एक किलोमीटर घसीटा गया और गाड़ी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।
वरिंदर सिंह मर्डर केस
मृतक की मां बेटे की हत्या के एक साल बाद भी निशब्द है। सिर्फ उसकी आंखों से आंसू छलकते हैं। हो भी क्यों न। मां की कोख में जब वरिंद्र था, तभी पिता का साया सिर से उठ गया। वह विधवा मां के जीने का आखिरी सहारा था। इस हत्या को लेकर पूरा गांव सड़कों पर उतर आया था। लोगों के बीच आक्रोश था, सरकार और पुलिस की उस समय जमकर फजीहत हुई थी। एक समय में यह केस पुलिस की नाम का सवाल बना गया था। पुलिस ने भी इस केस को हल करने के लिए कई कोशिशें कीं। तब जाकर इस हत्या में शामिल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए।
विज्ञापन
वरिंदर सिंह मर्डर केस
सात की गिरफ्तारी एक आरोपी आज भी फरार
वरिंद्र सिंह के मामा जय सिंह ने बताया कि इस हत्या में शामिल सात आरोपी (मनमीत उर्फ मोंटी, हरम, तलविंदर, विशाल सैनी, जशनप्रीत, बरमिंदर, मनजोत सिंह सहित अन्य) पुलिस की पकड़ में हैं। एक आरोपी पारा अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसे पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जय सिंह ने बताया कि आज भी वरिंद्र के ममेरे भाई अवतार को जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। कोर्ट में पेशी के लिए आने वाले आरोपी कमेंट पास करते हैं कि देख लेंगे। वह बचेगा नहीं। जिसे लेकर अवतार दहशत में है।

पहले मुंह के बल घसीटा और फिर गाड़ी से कुचलकर वरिंद्र की हत्या कर दी
13 मार्च 2017 सोमवार को रात करीब सवा आठ बजे दस युवक सकेतड़ी निवासी अवतार सिंह के घर के बाहर आई-20 कार से आते हैं, तीन हवाई फायर की आवाजें सुनकर जैसे ही अवतार सिंह की बुआ का लड़का वरिंद्र घर से बाहर निकला तो बदमाशों ने तलवारों और डंडों से हमला कर दिया। जब वह घायल हो गया तो युवकों ने उसे कार में डाला और मुंह के बल घसीटते हुए चंडीगढ़ की तरफ किशनगढ़ रोड पर निकल गए। घर के सदस्यों ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन अपराधी हाथ नहीं आए। उसके बाद पुलिस को कॉल किया गया।