{"_id":"575fc5ea4f1c1b7d3f11cafa","slug":"two-sister-killed-in-road-accident-at-ludhiana-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानलेवा ट्रिपलिंग: बस के नीचे कुचली गईं 2 बहनें पर बच गया भाई, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा ट्रिपलिंग: बस के नीचे कुचली गईं 2 बहनें पर बच गया भाई, तस्वीरें
Wed, 15 Jun 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बस के नीचे कुचली गईं 2 बहनें पर बच गया भाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रिपलिंग एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। दो बहनें अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी, जो बस की चपेट में आ गईं। भाई बच गया। देखिए, कैसे?
2 of 5
दो बहनें अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी, जो बस की चपेट में आ गईं
हादसा, लुधियाना में जगरांव पुल पर हुआ। रास्ता न देने पर जुझार बस चालक ने बाइक पर बस चढ़ा दी। इस हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका भाई जख्मी हो गया। खून से लथपथ शव देख कर लोग भड़क गए और पुलिस की मौजूदगी में ही बस में तोड़फोड़ कर दी।
3 of 5
भीड़ ने देखते ही देखते ईंट और पत्थर से बस तोड़ दी
जानकारी के मुताबिक, मृतक दोनों लड़कियां 12 साल की स्नेहा और 7 साल की सृष्टि अपने भुआ के लड़के करण के साथ फिरोजपुर से गांव जवद्दी जा रही थी। तभी लुधियाना के पास गांव जगरावां के नजदीक फिरोजपुर से मोहाली आ रही तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दो बहनें अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी, जो बस की चपेट में आ गईं
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बहनों के सिर बस के टायर के नीचे आ गए, जबकि भाई ने हेलमेट पहन रखा दिया था। इसलिए, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भाई करण ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी और उसने बाइक में टक्कर मारने से पहले एक कार को भी टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
5 of 5
भीड़ ने देखते ही देखते ईंट और पत्थर से बस तोड़ दी
पांच घंटे तक चक्का जाम रहा। मृतक बहनें पंजाब पुलिस में कार्यरत हवलदार की भांजियां थीं। पुलिस ने ड्राइवर बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। सख्त कार्रवाई के भरोसे के बाद ही लोगों ने जाम खोला और आवाजाही बहाल हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।