फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पड़ोसन से अवैध संबंध में बाधा बनी बीवी तो कारोबारी बना कातिल, तस्वीरें

Mon, 13 Jun 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 13 Jun 2016 12:23 PM IST
wife murder, wife murder for illegal sex relations, businessman murdered wife
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
दो बच्चों के कारोबारी पिता की नजरें पड़ोस में रहती महिला से ऐसी मिलीं कि दोनों में अवैध संबंध भी बन गए। बीवी लगी बाधा तो हटाने को लगी खौफनाक साजिश। देखिए, ये रिपोर्ट।
wife murder, wife murder for illegal sex relations, businessman murdered wife
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात, पानीपत में दो दिन पहले हुई थी। कृष्णा नगर निवासी बर्तन व्यापारी की पत्नी रेणु गोयल का खून से लथपथ शव घर से मिला था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रेणु की हत्या उसके पति सुभाष गोयल ने ही की थी। उसके पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे और रेणु इसमें बाधा बनी हुई थी। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए मनघड़ंत कहानी तैयार कर व्यापारी ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।
wife murder, wife murder for illegal sex relations, businessman murdered wife
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने जाटल रोड स्थित कृष्णा नगर निवासी रेणु गोयल की हत्या की वारदात में तीसरे दिन पति सुभाष गोयल को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। उसकी हत्या के पीछे पति के पड़ौस की एक महिला से अवैध संबंध हैं। रेणु के लकवाग्रस्त होने के चलते अवेध संबंध परवान चढ़े तो रेणु को भी इसका पता चल गया। वह उसका विरोध करती थी। इससे परेशान सुभाष कई दिन से अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहा था।
विज्ञापन
wife murder, wife murder for illegal sex relations, businessman murdered wife
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
आठ जून को उसकी बेटी ज्योती व बेटा यश अपनी मौसी के घर स्कूल का होमवर्क करने चले गए। घर पर कोई नहीं था। सुभाष ने इसी का फायदा उठाकर शाम चार बजे पहले रेणु का गला दबाया। वह बैड से नीचे गिर गई तो सुभाष ने रसोई से चाकू लाकर उसकी गर्दन को रेत दिया। बाद में वह दुकान के दरवाजे बंद कर बरसत रोड स्थित फैक्टरी में सिलेंडर देने के लिए चला गया। सुभाष ने फैक्टरी जाते हुए मनघडंत कहानी बनाई थी।
wife murder, wife murder for illegal sex relations, businessman murdered wife
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को ऐसे हुआ सुभाष गोयल पर - रेणू गोयल के मकान में जाने व आने का रास्ता एक ही था। मकान में किसी दूसरी तरफ से हत्यारोपी नहीं घुस सकता था। पुलिस को शक था कि कोई परिचित ही घर में आया है। पुलिस पूछताछ में सुभाष गोयल ने बताया कि वह साढ़े चार बजे घर से सिलेंडर देने के लिए बरसत रोड पर गया था। छह बजे वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि रेणु की हत्या करीबन साढ़े तीन घंटे पहले यानि चार बजे के आसपास हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed