{"_id":"57679c2a4f1c1b9a60b47dbd","slug":"two-boys-brutally-beated-by-rohtak-police-in-police-station-critically-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 पुलिसवालों ने दो युवकों को थाने में बंद कर ऐसा किया अंजाम, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 पुलिसवालों ने दो युवकों को थाने में बंद कर ऐसा किया अंजाम, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 21 Jun 2016 02:16 PM IST
रोहतक पुलिस ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
थाने का गेट बंद करके दो युवकों को करीब 25 पुलिस वालों ने बंदूकों की बट, डंडों और लात-घूंसों से ऐसी पिटाई की कि उनकी चीखें सुनकर लोग दहल गए। तस्वीरें।
रोहतक पुलिस ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
मामला, हरियाणा के रोहतक का है। लोगों ने उनके बचाव के लिए थाने में जाना चाहा तो गेट बंद मिला। किसी तरह दीवार फांदकर अंदर गए और पिट रहे युवकों को पुलिस वालों से बचाया। गश्त के नाम पर पुलिस का यह खौफनाक चेहरा रविवार रात सामने आया। जानकारी मिलते ही थाने में विधायक मनीष ग्रोवर और पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। रात करीब डेढ़ बजे तक थाने में मामले को सुलझाने की कोशिश जारी थी।
रोहतक पुलिस ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना पुलिस ने पहले तो छोटूराम चौक पर शराब व्यापारी के बेटे और उसके दोस्त को जमकर पीटा। उसके बाद दोनों युवकों को लेकर पुलिस वाले सिविल लाइन थाने आ गए। यहां करीब 25 पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों जमकर पिटाई की। यह सब महिला और सिविल लाइन थाने का मुख्य गेट बंद करके किया गया। कालोनीवासियों ने थाने की दीवार फांदकर युवकों को छुड़ाया। इसके बाद मामला भड़क गया। घटना देर रात की है।
विज्ञापन
रोहतक पुलिस ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
कच्चा बेरी रोड स्थित कृष्णा कालोनी निवासी शराब व्यापारी कृष्ण का बेटा मन्नू दोस्त सौरभ उर्फ सौरू के साथ रात को छोटूराम चौक पर खड़ा था। दोनों की पनवाड़ी से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची। आरोप है कि एक पुलिस कर्मी ने गाड़ी से उतरते ही मन्नू के सिर पर डंडा मार दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों की मौके पर ही जमकर पिटाई की उसके बाद दोनों को पीसीआर में बैठा लिया।
रोहतक पुलिस ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
पीसीआर में बैठाकर पुलिस दोनों को लेकर सिविल थाने आ गई। परिजनों का आरोप है कि थाने में करीब 25 पुलिस कर्मियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाने शुरू कर दिये। इसी बीच कालोनीवासी थाने के बाहर पहुंच गए। महिला व सिविल लाइन थाने में मुख्य गेट बंद होने के कारण कालोनीवासी अंदर नहीं जा सके। जब दोनों युवकों की चीख थाने से बाहर आई तो कालोनी वासी दीवार फांदकर अंदर घुसे। इसके बाद पुलिस कर्मियों से दोनों को छुड़ाया गया।