हिमाचल के कुल्लू-मनाली में घूमकर वापस दिल्ली लौट रहे 3 युवकों की आज करनाल के पास हुए हादसे में मौत हो गई। हादसा, बेहद दर्दनाक था। कार के चिथड़े उड़ गए। देखिए, तस्वीरें।
2 of 4
करनाल सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा, करनाल में जाट भवन, निर्मल कुटिया चौक के पास फ्लाईओवर पर हुआ, जहां पर एक कार पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।
3 of 4
करनाल सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इंद्रप्रस्थ के गौरव अपार्टमेंट के रहने वाले कार्तिक, जगवीर, सुनार दत्ता और सुनील कार में सवार होकर हिमाचल के कुल्लू से घूमकर वापस दिल्ली जा रहे थे। करनाल के निर्मल कुटिया के पास फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराने के बाद इनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में कार्तिक, जगवीर, सुनार दत्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील को पीजीआई रेफर कर दिया।
4 of 4
करनाल सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मौजूद लोगों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिससे वह गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया की एक दिल्ली से आ रही गाड़ी डिवाइडर से टकराकर चंडीगढ़ की ओर से आ रही गाड़ी से टकरा गई, जिसमें उस गाड़ी में सवार 3 युवकों की मौत और एक युवक घायल हो गया।