नशे में एक व्यक्ति दरिंदा बन गया। उसने घर में सो रही अपनी पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या की और खुद भी जहर पीकर जान दे दी। तस्वीरें
2 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
ये दिल दहलाने वाली वारदात सिरसा जिले के गांव धोलपालिया में हुई। निवासी महेंद्र सहारण(38) नशा करके घर आया और पत्नी से झगड़ा किया। इसके बाद रात करीब एक बजे उसने सो रही 36 वर्षीय पत्नी सुनीता, 12 वर्षीय पुत्र राहुल और आठ वर्षीय पुत्री पलक की कस्सी से काटकर हत्या कर दी।
3 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
ऐलनाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उन्हें गांव के सरपंच ने इस वारदात की सूचना दी। इस पर वे दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि घर के आंगन में चारपाई पर तीनों मृतकों के खून से लथपथ शव पड़े थे। पास ही जहरीले पदार्थ की खाली डिब्बी पड़ी थी। आरोपी के परिजनों ने बताया कि महेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
4 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
महेंद्र पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है जिसका उपचार जारी है। उसके चार अन्य भाई भी मनोरोगी हैं। आरोपी ने करीब पांच वर्ष पूर्व जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त कस्सी को बरामद कर लिया है।
5 of 5
सिरसा में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार गुप्ता, डीएसपी ऐलनाबाद कुलदीप बैनीवाल सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका सुनीता के भाई कुमथला निवासी रोहताश के बयान पर महेंद्र और उसके भाई राजीव उर्फ कालू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।