फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बाप की आंखों के सामने जवान बेटी का हो गया वो हाल, तस्वीरें आपको रूला देगीं

Tue, 21 Feb 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Tue, 21 Feb 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
tipper fell upon the car and 18 years old girl crashed badly, accident at jalandhar of punjab
पंजाब के जालंधर में कार में पिस गई लड़की
मां-बाप की आंखों के सामने कार में बैठी उनकी जवान बेटी पिस गई और वे कोई कुछ नहीं कर पाया। हादसा इतना दर्दनाक था कि आप तस्वीरें नहीं देख पाओगे।
tipper fell upon the car and 18 years old girl crashed badly, accident at jalandhar of punjab
पंजाब के जालंधर में कार में पिस गई लड़की
घटना पंजाब के जालंधर की है। तेज आवाज के साथ ट्राला कार पर पलटा और कार पिचक गई। उसमें बैठी लड़की भी कुचली गई। जोर का धमाका सुनकर मां बाप दौड़े आए तो यह देखकर मां-बाप बदहवास हो गए। मां-बाप हाथ जोड़कर बेटी को निकालने की मिन्नतें कर रहे थे। पर किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक घंटे बाद क्रेन आई, तो वह भी ट्राला नहीं उठा सकी। लोगों ने बोरियां निकाली, तब जाकर ट्राला उठ पाया।
tipper fell upon the car and 18 years old girl crashed badly, accident at jalandhar of punjab
पंजाब के जालंधर में कार में पिस गई लड़की
ट्राले को उठा कर गैस कटर से कार को काट कर बेटी को निकाला, लेकिन उसके शरीर की हड्डियां तक टूट चुकी थीं और शरीर बुरी तरह पिचक चुका था। एक उम्मीद के साथ मां-बाप उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्राला आया और गाड़ी से टकरा गया। उसके बाद संतुलन बिगड़ा और ट्राला कार के ऊपर ही पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
tipper fell upon the car and 18 years old girl crashed badly, accident at jalandhar of punjab
पंजाब के जालंधर में कार में पिस गई लड़की
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता रछपाल सिंह ने बताया कि वह कपूथला में इंस्पेक्टर हैं। उनकी बेटी का नाम अशुमन धारीवाल है। वह 12वीं क्लास की स्टूडेंट थी। वह अपनी पत्नी और मां बाप के साथ पटियाला से कपूरथला के गांव धालीवाल जा रहे थे। फिल्लौर पहुंच कर उन्होंने गाड़ी साइड में लगाई और अशुमन को अकेले गाड़ी में छोड़कर सभी दुकान में मिठाई लेने चले गए।
विज्ञापन
tipper fell upon the car and 18 years old girl crashed badly, accident at jalandhar of punjab
पंजाब के जालंधर में कार में पिस गई लड़की
रछपाल सिंह ने बताया कि इतनी देर में एक शोर सुनाई दिया। उन्होंने बाहर आकर देखा तो कार ट्राले के नीचे दबी हुई थी। लोगों ने बताया कि सामने से आ रहा एक ट्राला कार से टकरा कर कार पर ही पलट गया। लड़की के पिता ने कहा कि बेटी ने साथ चलने से मना कर दिया था। अगर वह साथ चलती तो शायद ये हादसा न होता। बता दें कि अशुमन अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed