डेरामुखी राम रहीम के समधी कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी की चुनाव सभा में ब्लास्ट हुआ। उसके बाद जहां नजर पड़ी, शवों के चिथड़े पड़े थे। देखिए तस्वीरें।
2 of 9
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
पंजाब के बठिंडा में मौड़ मंडी के पास राम रहीम सिंह इन्सां के समधी कांग्रेस उम्मीदवार हरमंदर जस्सी की चुनावी सभा चल रही थी। रात करीब साढ़े 8 बजे इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि दो किलोमीटर तक इनकी गूंज सुनाई दी। एक के बाद एक हुए लगातार तीन घमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग जख्मी हो गए। प्रेशर कुकर बम के जरिए मौड़ में हमला हुआ। बम, एक कार में रखा गया था।
3 of 9
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
बताया जाता है कि धमाके के वक्त इस कार के नजदीक से गुजर रहे दो आदमियों और एक बच्ची की मौत हो गई। मृतकों में कांग्रेस उम्मीदवार का रिश्तेदार पाली बताया जाता है। घायलों में जसकरण सिंह, अमरीक सिंह, अंकुश, सौरभ, रिंपल, दर्शन सिंह, प्रवीण कुमार समेत अन्य शामिल है। देर रात तक धमाके की वजह तलाशने जुटी है। घायलों में कांग्रेसी उम्मीदवार का सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है।
4 of 9
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
पहला धमाका उस समय हुआ, जब जस्सी चुनावी सभा से अपनी फॉर्च्युनर कार में बैठकर जाने लगे। ये कार जस्सी की गाड़ी के पास ही खड़ी थी। उसके बाद दो और धमाके हुए। जस्सी का ड्राइवर गाड़ी तेजी से आगे ले गया तो कार पर फायरिंग भी हुई। 3 गोलियां जस्सी की गाड़ी की पिछली विंडो में लगीं। जस्सी ने कार से भागकर जान बचाई। ब्लास्ट में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं।
5 of 9
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
कांग्रेस प्रत्याशी हरमिंदर जस्सी के चालक विक्की ने बताया कि पहला धमाका होते ही उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। धमाका इतना जोरदार था कि 12 फीट ऊपर 11 केवी की बिजली लाइन टूट गई और एक किलोमीटर तक घरों के शीशे और दरवाजे तक हिल गए। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल, प्रेशर कुकर और नट-वोल्ट बरामद किए हैं। जांच के लिए एक्सप्लोसिव की फारेसिंक टीम बुलाई गई।