पत्नी, साली और 2 बच्चों को बोला की चलो ईद की शॉपिंग कर आते हैं, इसपर सभी राजी हो गए लेकिन उसने तो कोई और ही प्लानिंग कर रखी थी, देखिए
घटना हरियाणा के करनाल की है, जहां ईद के लिए करनाल से अच्छे कपड़े खरीदवाने के बहाने यूपी के जिला शामली के गांव चौशाना निवासी फहजान अपने परिवार को करनाल पहुंचा और वापस जाते समय कार को आवर्धन नहर में कुदा दिया।
इस दौरान फहजान और उसकी साली बच गए, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे बह गए। पत्नी का शव मिल गया है। कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाल लिया गया। गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं। उधर, युवक की साली ने अपने जीजा पर परिवार को मारने की साजिश के आरोप जड़े हैं।
मामले के अनुसार, चौसाना निवासी फहजान अपनी पत्नी अमीर बानो (35), साली अमीर फातमा (33), बेटी अक्सा (3) और बेटे अबु बकर (2) के साथ मारुति 800 कार में सवार होकर आया था। करनाल से कपड़े व जूते खरीदने के बाद वह वापस जाने लगा तो उसने गाड़ी मेरठ रोड से न ले जाते हुए आवर्धन नहर से ले ली।
जैसे ही गाड़ी गांव गंजोगढ़ी के पास पहुंची तो संदिग्ध हालात में गाड़ी नहर में चली गई। हादसे के बाद फहजान सुरक्षित बच गया, जबकि काफी देर के बाद उसकी साली भी बच गई और उसे लोगों ने नहर से बाहर निकाला। बाद में गोताखोर व पुलिस मौके पर पहुंचे तो कार व अन्य सदस्यों की तलाश की गई, देर शाम युवक की पत्नी का शव बरामद कर लिया व गाड़ी भी बरामद कर लिया गया।