फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंए से मिला 5 दिन से लापता तीन महीने की बच्ची का शव, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
three months child was missed since five days, dead body found in well outside house
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
5 दिन से लापता तीन महीने की बच्ची का शव कुएं से बरामद हुआ। शव की हालत ऐसी हो चुकी थी कि देखकर पुलिस वाले और मां बाप की रूह कांप गई।
three months child was missed since five days, dead body found in well outside house
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
घटना हरियाणा के नारनौल की है। गांव बड़कोदा से गत मंगलवार शाम को लापता हुई तीन माह की बच्ची का शव पांच दिन बाद रविवार की सुबह घर के आंगन में ही बने कुएं में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव को कब्जे में लिया। बच्ची का शव चिकित्सकों के एक मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने बच्ची के पिता, मां व फूफा से पूछताछ कर रही है।
three months child was missed since five days, dead body found in well outside house
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
देर शाम पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि गांव बड़कोदा से मंगलवार शाम को खेतों में मकान बनाकर रह रहे हनुमान की तीन माह की पुत्री माही घर से लापता हो गई थी। जिस समय बच्ची लापता हुई, उस समय हनुमान अपनी मां के साथ बाहर गया हुआ था तथा घर में बच्ची की मां ज्योति अकेली थी। बच्ची के लापता होने पर इसकी सूचना परिजनों ने मंगलवार शाम को पुलिस को दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
three months child was missed since five days, dead body found in well outside house
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
पुलिस ने बच्ची की गांव में चारों तरफ तलाश की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। बाद में बुधवार सुबह को एसपी ने स्वयं गांव में पहुंचकर खेतों में बच्ची की तलाश की थी। यह सर्च अभियान करीब तीन घंटे चला था, इसमें भी बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वीरवार को बच्ची की तलाश पुलिस ने खोजी कुत्तों व ड्रोन के द्वारा की गई फिर भी पुलिस के हाथ खाली रहे। वहीं ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी बच्ची की तलाश गांव के खेतों व नदी पर की थी।

 
विज्ञापन
three months child was missed since five days, dead body found in well outside house
कुंए में मिला तीन म​हीने की बच्ची का शव
वहीं, बच्ची के पिता हनुमान के अनुसार उसने सुबह घर में बने कुएं की मोटर चलाई तो मोटर ने पानी नहीं उठाया। इस पर उसने कुएं में झुककर देखा तो कोई वस्तु कुएं में गिरी हुई दिखाई दी। इसके बाद उसने अपने जीजा राजबीर को इस बारे में बताया। राजबीर ने भी कुएं भी झुककर देखा तो उसे भी कोई वस्तु कुएं में दिखाई दी। जिस पर दोनों ने शीशे का फोकस बनाकर कुएं में डाला तो उन्हें कुछ पड़ा हुआ दिखा। इस पर उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों व सरपंच को दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed