फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सालासर जा रहे थे 5 दोस्त, हादसे में 3 की मौत, देखिए एक साथ जली चिताएं

Sun, 25 Sep 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Sun, 25 Sep 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
three friends died in road accident on the way to salasar, funeral in muktsar
राजस्थान में सड़क हादसे में मुक्तसर के तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
सालासर दर्शनार्थ जा रहे पांच दोस्तों का रास्ते में एक्सीडेंट हो गया और तीन युवकों की मौत हो गई। एक साथ जली चिताएं, देखिए तस्वीरें।
three friends died in road accident on the way to salasar, funeral in muktsar
राजस्थान में सड़क हादसे में मुक्तसर के तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा रविवार सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हुआ। दो युवकों को गंभीर चोटें लगी हैं, जिनका बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान मुक्तसर निवासी नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार शम्मी तेरिया का छोटा बेटा नितिन तेरिया (28), सौरव पठेला उर्फ चिंटू (32) पुत्र अशोक पठेला और भूषण गावड़ी (24) पुत्र सोमनाथ गावड़ी व्यापारी निवासी श्यामा नर्स वाली गली के रूप में हुई।
three friends died in road accident on the way to salasar, funeral in muktsar
राजस्थान में सड़क हादसे में मुक्तसर के तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भाजपा नेता शांति स्वरूप का पोता सौरभ परूथी (32) पुत्र राजेंद्र परूथी और मनीष खुराना (24) पुत्र अशोक खुराना हादसे में घायल हो गए। पुलिस को दिए बयान में दोनों ने बताया कि शनिवार रात वे पांचों स्विफ्ट से सालासर धाम के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह करीब डेढ़ बजे हनुमानगढ़ (राजस्थान) में रावतसर मेगा हाईवे पर कोहला गांव के टोल प्लाजा के पास गाड़ी के आगे एक लावारिस पशु आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
three friends died in road accident on the way to salasar, funeral in muktsar
राजस्थान में सड़क हादसे में मुक्तसर के तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
भूषण ने बताया कि वे पशु को बचाना चाहते ​थे, इस कारण स्विफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और वह हाइवे किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त ​थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वे सभी बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने उन्हें निकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां कार में पिछली सीट पर बैठे तीनों युवक नितिन, सौरभ परूथी व भूषण गावड़ी की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।
विज्ञापन
three friends died in road accident on the way to salasar, funeral in muktsar
राजस्थान में सड़क हादसे में मुक्तसर के तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मृतक सौरभ परूथी की करीब एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह कुछ समय पहले न्यूजीलैंड से आया था और अब उसने कनाडा जाना था। इससे पहले उसने दोस्तों के साथ मिलकर सालासर में बाला जी मंदिर के दर्शन करने जाने का कार्यक्रम बनाया था। सौरभ परूथी के बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। तीनों युवकों का अंतिम संस्कार जलालाबाद रोड स्थित शिवधाम में किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed