फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोल्डन टेंपल को निकले थे, हादसे में 4 महिलाओं समेत 10 की मौत

Tue, 24 May 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 24 May 2016 12:40 PM IST
ten people died in road accident in the way of shri harminder sahib in amritsar
अमृतसर में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
श्री हरमिंदर साहिब में गुरु जी के दर्शन करने के लिए निकले ​थे कि रास्ते में हादसा हो गया और 4 महिलाओं समेत 10 लोगों की जानें चली गईं। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
ten people died in road accident in the way of shri harminder sahib in amritsar
अमृतसर में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा आज तड़के अमृतसर में गांव बोपाराय के पास हुआ। सड़क पर खड़े ट्रक से पिकअप जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई।
ten people died in road accident in the way of shri harminder sahib in amritsar
अमृतसर में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में जहां 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहां 8 लोग घायल हो गए। एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और घायलों को​ पिकअप से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत वल्ला के श्री गुरुरामदास अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
 
विज्ञापन
ten people died in road accident in the way of shri harminder sahib in amritsar
अमृतसर में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ​भिजवाया। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। जिसके चलते पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी।
ten people died in road accident in the way of shri harminder sahib in amritsar
अमृतसर में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मरने वाले सभी गुरदासपुर जिले के गांव यादपुर सेखों के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों में भी तीन महिलाएं शामिल हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है, जबकि घायलों का मुफ्त इलाज करवान के निर्देश दिए हैं। गुरदासपुर के डी.सी. प्रदीप सभ्रवाल घायलों को देखने के लिए अमृतसर पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed