फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवर की ज़ुबानी भाभी के नाजायज़ रिश्तों की पूरी कहानी, जानिए

Wed, 29 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना(पंजाब) Updated Wed, 29 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
 story of  sister-in-law
अवैध रिश्ते का खौफनाक तरीका
पति, पत्नी और वो... ऐसी कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन ये घटना ऐसी है जिसके बारे में परिवार को खबर थी, लेकिन इसका खुलासा बहुत देर बाद हुआ है।
 story of  sister-in-law
अवैध रिश्ते का खौफनाक तरीका
पंजाबी भंगड़ा के कोच सतनाम सिंह सत्ता की लाश मिलने के बाद अब इस मामले में भी प्रेमी का पेंच आ गया है। खबरों के मुताबिक, सतनाम की हत्या की गई, और इसे किसी ओर ने नहीं ब्लकि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया।  मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। सतनाम के छोटे भाई कहना है कि उसकी पत्नी के प्रेमी से नाजायज़ रिश्ता था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच की शुरू कर दी है और पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
 
 story of  sister-in-law
अवैध रिश्ते का खौफनाक तरीका
समाना के मोहल्ला मलकाना के माजरी के रहने वाले पंजाबी लोक नृत्य भंगड़ा के कोच सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पिछले कई दिनों से लापता था। लेकिन सोमवार को उसकी लाश भाखड़ा नहर खनोरी के पास पुलिस ने बरामद की। जिसके बाद मृतक के भाई गुरनाम सिंह व चाचा गुरविंदर सिंह ने सतनाम सिंह की मौत का जिम्मेदार सतनाम की पत्नी हरविंदर कौर उर्फ भोली और उसके प्रेमी मखन पर लगाए हैं। बताया जाता है कि मखन के संबंध हरविंदर कौर से थे, जो रोजाना सतनाम के घर में आता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 story of  sister-in-law
पंजाबी भंगड़ा के कोच सतनाम सिंह का घर

इसी अवैध रिश्ते को लेकर पति सतनाम काफी परेशान रहने लगा था। मृतक के भाई गुरनाम ने बताया की सतनाम को मारकर उसके शरीर को भारी वजन रख के रस्सियों से बांध कर भाखड़ा नहर में गिरा दिया गया था। ताकि लाश ऊपर न आये और मामला अपने आप खत्म हो जाये। लेकिन सतनाम की लाश के बरामद होने से यह मामला संदेह पूर्ण हो गया है कि उसने खुदकुशी की या उसकी हत्या की गई। 
विज्ञापन
 story of  sister-in-law
सतनाम की मौत पर जांच कर रही पुलिस
परिजनों का  दावा है कि मृतक के शरीर पर गहरे निशान हैं। जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि  मृतक की पत्नी ने जमीन और मकान की रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा लिया था। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर अपनी जांच को जारी रखे हुये है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed