फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 साल के इस बच्चे के सामने हो गई मां की गला दबाकर हत्या, जानिए क्या बोला ये मासूम

Wed, 29 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 29 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
3 years old boy told about father killed his mother
बच्चे के सामने मां का कत्ल
एक तीन साल के बच्चे पर क्या बीती होगी जब उसके सामने ही उसकी मां का कत्ल कर दिया गया हो। जिस बच्चे अभी मां की आंचल छोड़ दुनिया को देखना तक शुरु नहीं किया था, वो अपनी मां के कत्ल केस में गवाह ह‌ै। पंजाब के जालंधर में मानकवाल में हरसिमरन की मौत पर 3 साल के बच्चे जसनूर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
3 years old boy told about father killed his mother
बच्चे के सामने मां का कत्ल
बच्चे जसनूर के मुताबिक ‘मम्मी को पापा ने गला घोंट कर मारा था’। इसके बावजूद पुलिस ने सुसाइड करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जबकि मरने वाली हरसिमरन कौर के घरवालों का आरोप है कि उनकी बेटी को उसके पति जसवीर सिंह, सास चरणजीत कौर, देवर हरशरण सिंह व ननद अमनदीप कौर ने मारा है।
3 years old boy told about father killed his mother
बच्चे के सामने मां का कत्ल
मानकवाल की रहने वाली हरसिमरन कौर ने दहेज की मांग से दुखी होकर सुसाइड कर लिया था। वारदात के समय वह घर पर अकेली थी। 2013 में ही हरसिरन की शादी हुई थी। जिसके बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
3 years old boy told about father killed his mother
बच्चे के सामने मां का कत्ल
इस पूरे मामले में पुलिस का पक्ष है कि डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड की पुष्टि होती है, जबकि 3 साल के बच्चे का बयान इस पूरे मामले को कुछ अलग ही तस्वीर देता है। महिला के परिवार वालों ने ससुराल वालो के खिलाफ शिकायत भी दी है, जिसके बाद उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
3 years old boy told about father killed his mother
बच्चे के सामने मां का कत्ल

मामले में पुलिस को दहेज की मांग को लेकर हत्या करने के आरोप में धारा 304-बी के तहत केस दर्ज करना चाहिए था। बयानों के अनुसार लड़की की शादी 2013 में हुई थी। अगर शादी को 7 साल से अधिक हो जाते तो इस मामले में आत्म हत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज होना था। पुलिस को बच्चे के बयान को भी ध्यान में रखना चाहिए था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed