{"_id":"589c4d344f1c1bc05537ae53","slug":"sirsa-girl-raped-and-mms-captured-by-rapist-now-she-teased-by-rapist-every-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसी मुश्किल में फंसी है ये लड़की, समझ नहीं आ रहा कि पढ़ाई करे या छोड़ दे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐसी मुश्किल में फंसी है ये लड़की, समझ नहीं आ रहा कि पढ़ाई करे या छोड़ दे
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sat, 11 Feb 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता लड़की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम आपको एक लड़की की कहानी सुना रहे हैं, जो ऐसी मुश्किल में फंसी है कि उसे समझ नहीं आ रही कि पढ़ाई करे या छोड़ दे। जानिए क्या हुआ है इसके साथ?
रेप पीड़िता लड़की
घटना हरियाणा के सिरसा की है। यहां एक एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं क्लास की छात्रा अगर स्कूल जाती है तो एक मनचला युवक उसके पीछे लग जाता है। अगर नहीं जाती तो स्कूल प्रशासन स्कूल में न आने पर नाम काटने का दबाव बनाता है। इसी फेर में उलझी छात्रा ने पुलिस को सारी कहानी बयां कर दी। सच्चाई सुनकर पुलिस तो हैरान हुई ही, लड़की के घरवालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
रेप पीड़िता लड़की
मिली जानकारी के अनुसार, साल 2016 के जुलाई महीने में एक लड़के ने इस लड़की के साथ रेप किया था। हेडक्वार्टर डीएसपी विजय कक्कड़ के आदेश पर में महिला थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात विक्टिम लड़की के बयान दर्ज किए। उसके बाद मेडिकल करवाया जिसमें रेप की पुष्टि हो गई। मेडिकल के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक टींकू उर्फ मंगल के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप पीड़िता लड़की
एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता के सख्त आदेश के चलते एफआईआर हुए 12 घंटे ही बीते थे कि बुधवार दोपहर को पुलिस ने आरोपी टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि आरोपी टिंकू उर्फ मंगल उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। स्कूल से आते जाते उसे छेड़ता था। उसके डर के चलते वह घबरा गई। उसने उसे बहला फुसला लिया। उसके बाद उसके साथ जुलाई 2016 में रेप किया।
विज्ञापन
रेप पीड़िता लड़की
छात्रा ने बताया कि युवक ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। समाज में बदनामी के चलते वह डर गई और अपने परिजनों से भी रेप की बात छुपा ली। परिवार वालों को सिर्फ छेड़छाड़ करने व तंग करने की बात कही। उसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस एवज में उसने उससे करीब एक तोला सोने के गहने भी ले लिए। उसके बाद उसने 30 हजार रुपये की नकदी की भी मांग की। उन्होंने उस समय पुलिस में शिकायत दी थी।