{"_id":"58b259a54f1c1b485cb23879","slug":"sirsa-dera-sacha-sauda-premi-father-and-son-shot-in-naam-charcha-ghar-at-khanna-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: डेराप्रेमी पिता और पुत्र को सरेआम गोलियों से भूना, हाल देख नहीं पाएगा कोई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: डेराप्रेमी पिता और पुत्र को सरेआम गोलियों से भूना, हाल देख नहीं पाएगा कोई
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
Updated Mon, 27 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
डेराप्रेमी पिता और पुत्र को सरेआम गोलियों स छलनी कर दिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, वहीं शवों का जो हाल हुआ देखकर रूह कांप जाएगी।
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
वारदात पंजाब के खन्ना में अंजाम दी गई। जगेरा इलाके में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के नामचर्चा घर में शनिवार रात करीब आठ बजे डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों रविवार को होने वाली नामचर्चा की तैयारी कर रहे थे। पिता का नाम अहमदगढ़ निवासी सतपाल और बेटे का नाम रमेश कुमार है। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सतिंदर सिंह पुलिसबल समेत मौके पर पहुंच गए।
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
वहीं पुलिस ने कैंटीन में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। इनमें दो नकाबपोश युवक कैंटीन में गोलियां चलाते दिख रहे हैं। 7-8 फायर किए गए। सतपाल को एक, जबकि रमेश के सिर में दो गोलियां लगी। इससे उनकी मौक पर ही मौत हो गई। एसएसपी ने कहा कि यह माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। इसमें चरमपंथी संगठनों के हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता। हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
एसपी सतनाम सिंह के अनुसार घटना स्थल से प्वांइट 32 बोर की पांच गोलियां बरामद की गई है। वहीं आसपास क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में हत्यारों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है। एक अन्य फुटेज में दोनों युवक एक बाइक से नामचर्चा घर की कैंटीन के बाहर उतरते हैं और भीतर घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर देते हैं। इसके बाद दोनों अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने दोनों को सिर गोली मारी है। हमलावरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं तनाव को देखते हुए पूरा इलाका सील कर दिया है। नामचर्चा घर के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। कैंटीन के बाहर कुछ और लोग काम कर रहे थे, लेकिन अंधेरा होने के कारण वे हत्यारों का चेहरा नहीं देख पाए।