फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Farmer returning from field dies in car collision, friend injured

खेत से लौट किसान की कार की टक्कर से मौत, दोस्त घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning from field dies in car collision, friend injured
01 : सोनीपत रोड पर हादसे के बाद आईएमटी थाने में पुलिस कब्जे में खड़ी कार। स्रोत : पुलिस
रोहतक। सोनीपत रोड के बलियाना मोड़ पर सोमवार रात साढ़े 11 बजे भालौठ की तरफ से आ रही कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर में बोहर गांव के किसान जगमोहन (31) की मौत हो गई। साथी प्रवीण घायल हो गए। आईएमटी थाने में कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी मनोज सांगवान ने बताया कि बोहर निवासी जगमोहन के बलियाना रोड पर खेत हैं। सोमवार शाम को वह अपने दोस्त प्रवीण के साथ खेत में गए थे। दोनों रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर वापस घर आ रहे थे। जैसे ही बलियाना मोड़ से बोहर की तरफ मुड़े तो भालौठ की तरफ से आ रही रोहतक नंबर की कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जगमोहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि प्रवीण को हाथों पर चोटें आईं। सूचना पाकर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया। कार को कब्जे में लेकर आईएमटी थाने में ले जाया गया।
विज्ञापन


कार के आगे के हिस्से में बाल फंसे मिले
जांच अधिकारी ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर जांच की गई तो उसके अगले हिस्से में मृतक जगमोहन के बाल फंसे मिले। कार की गहन जांच कर फोटोग्राफी करवाई गई है। ये बाल हादसे की जांच में अहम सबूत साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

01 : सोनीपत रोड पर हादसे के बाद आईएमटी थाने में पुलिस कब्जे में खड़ी कार। स्रोत : पुलिस

01 : सोनीपत रोड पर हादसे के बाद आईएमटी थाने में पुलिस कब्जे में खड़ी कार। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed