फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual harassment with women in Panchkula

घर में घुसकर दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी

Tue, 20 Nov 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Tue, 20 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with women in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर

घर में घुसकर दोस्त की बीवी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी कमल उर्फ कार्तिक पर दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं के तहत थाना-5 में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कमल अपने दोस्त की पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था। जब उसका दोस्त घर से काम के लिए चला जाता था तो वह उसके घर में घुसकर उसकी बीवी से दुष्कर्म करता था। 

विज्ञापन


इस तरह के हालात में दोस्त की बीवी ने कमल के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद यह मामला महिला थाने भेज दिया गया था। महिला थाने की ओर से जांच के बाद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की ओर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि कमल उसके पति का दोस्त है। उसने घर में घुसकर छह नवंबर को मेरे साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


मैंने लोक लाज के डर से किसी को नहीं बताया। इसके बाद उसने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। मैने इसका विरोध किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की। इस कारण मेरे चेहरे पर कई जगह चोट के निशान बन गए। मेरे पति ने मुझसे पूछा कि यह चोट कैसे लगी। तब उसने पूरी बात अपने पति को बताई। इस पर पति ने संबंधित थाने में केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Sexual harassment with women in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर

वहीं पुलिस की ओर से शिकायत लेकर महिला थाने में भेज दी गई है। महिला थाने की पुलिस ने मामले की तफ्तीश करने के बाद सोमवार को केस दर्ज कर लिया है। महिला थाने के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि युवती की ओर से दी गई शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।  

 

पति ने हमला कर काटी थी आरोपी के हाथों की अंगुली   
युवती के पति ने बीते 15 नवंबर को पहले आरोपी कमल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इससे उसके हाथों की उंगली कट गई थी। इस मामले में युवती के पति ने अपने दोस्त कमल को जीरकपुर से पटियाला रोड पर घुमाया। इसके बाद उसे घग्गर नदी के पास लाकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस पर उसके हाथ की अंगली कट गई। 

आरोपी कमल भागकर एक कोठी में घुस गया था। इस पर कोठी में रहने वाली महिला ने पुलिस को 100 नंबर डायर कर जानकारी दी गई थी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर होने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने कमल की शिकायत पर युवती के पति के खिलाफ धारा-323, 324 और 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच अभी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed