फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: राष्ट्रपति के हाथों मिलना था सम्मान, 1 दिन पहले ऐसे आ गई मौत

Tue, 07 Nov 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा) Updated Tue, 07 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Scout and guide aman death due to Dengue
डेंगू ने ले ली स्काउट एंड गाइड की जान
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की लापरवाही ने एक होनहार की जान ले ली। हरियाणा के टोहाना के रहने वाले सरकारी स्कूल के 12वीं के छात्र अमन को स्काउट एंड गाइड में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित होना था। यह सम्मान फरीदाबाद के बल्लभगढ के गद्पुरी में होने वाले कार्यक्रम में दिया जाना था। राष्ट्रपति से सम्मानित होने की सूचना से जिस घर में जश्न का माहौल था, वहां अब मातम छा गया।
Scout and guide aman death due to Dengue
मृतक अमन का फाईल फोटो।
दरअसल, 12वीं के छात्र अमन की डेंगू की वजह से सोमवार को मौत हो गई। वहीं जिले में डेंगू के चलते अब तक 11 मौत हो चुकी हैं। अकेले टोहाना में नौ लोगों की हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तब एक की भी पुष्टि नहीं कर सका। रविदास मोहल्ला निवासी रामफल का बेटे अमन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं का छात्र था। मृतक अमन की दो बड़ी बहन और एक बड़ा भाई है। 
Scout and guide aman death due to Dengue
मृतक अमन का फाईल फोटो।
जबकि पिता नंदा मार्केट में टेलर का काम करके परिवार का गुजारा करते हैं। मृतक के पिता रामफल ने बताया कि अमन 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक अंबाला में ट्रेनिंग के लिए गया था। दो नवंबर को वापस आया और स्कूल में जाकर यूनिट टेस्ट भी दिया। तीन नवंबर को बुखार होने की वजह से उसे टोहाना के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां डॉक्टरों ने कार्ड टेस्ट के बाद डेंगू की पुष्टि की। सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतक अमन के पिता रामफल ने बताया कि अमन की चाची को भी डेंगू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Scout and guide aman death due to Dengue
डेंगू ने ले ली स्काउट एंड गाइड की जान
सदमे में है अमन के साथ अंबाला ट्रेनिंग पर गया दोस्त
मृतक अमन का दोस्त अनिल खोबड़ा ने बताया कि स्कूल से उन दोनों को ही अंबाला ट्रेनिंग पर भेजा गया था। अमन को टीम के साथ बल्लभगढ के गद्पुरी में होने वाले सम्मान समारोह में जाना था। जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अमन को सम्मानित किया जाना था। जब उसे सूचना मिली कि उसके साथ खेलने वाला अमन अब इस दुनिया में नहीं है तो वह रास्ते से वापस आ गया।
विज्ञापन
Scout and guide aman death due to Dengue
डेंगू ने ले ली स्काउट एंड गाइड की जान
वह भी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में नहीं गया। अमन को इससे पहले कर्नाटका, मैसूर और अंबाला में आयोजित विभिन्न समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। अनिल ने बताया कि साल 2022 में मृतक अमन को कोरिया में आयोजित बड़े कैंप में भाग लेना था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed