फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब तक सांस न थमी, युवक बाप और बेटे को चाकू से गोदता रहा

Tue, 07 Nov 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Tue, 07 Nov 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
kaithal double murder, man killed father son in dispute
कैथल में बाप और बेटे का मर्डर
बेटी की वजह से महिला का न सुहाग बचा और न बेटा। जब तक सांस नहीं थम गई, युवक दोनों बाप बेटा को चाकू से गोदता रहा। जानिए आखिर क्या मामला है।
kaithal double murder, man killed father son in dispute
कैथल में बाप और बेटे का मर्डर
घटना हरियाणा के कैथल की है। गांव सिरसल में रविवार शाम डेरे से दूध लेकर लौट रहे बाप-बेटे की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर चाकुओं से गोद डाला। वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गए। अस्पताल पहुंचने पर पिता दलीप कुमार और उसके पुत्र अंकित ने दम तोड़ दिया। गांव में अचानक हुई इस वारदात ने हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
kaithal double murder, man killed father son in dispute
कैथल में बाप और बेटे का मर्डर
जानकारी में पता चला कि गांव के ही युवक विक्रम पर आरोप लगे हैं। मृतक के भतीजे रिंकू ने बताया कि उसके चाचा दलीप कुमार व चचेरे भाई अंकित पर विक्रम और उसके दोस्तों ने हमला किया। उसने पहले दोनों की आंखों में मिर्च फेंकी। इसके बाद उनकी छाती पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले किए। रिंकू ने बताया कि वह उस समय नजदीक ही स्कूल में खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kaithal double murder, man killed father son in dispute
कैथल में बाप और बेटे का मर्डर
शोर की आवाज सुनकर वह बाहर आया तो दोनों को अस्पताल लेकर आया। पूंडरी थाना से सब इंस्पेक्टर राजफूल ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। हत्याकांड की वजह मृतक की बेटी बताई जा रही है। पता चला है कि 10 साल पहले विक्रम ने मृतक की बेटी को भगाया था। उस मामले में पंचायत हुई थी और विक्रम ने माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
kaithal double murder, man killed father son in dispute
कैथल में बाप और बेटे का मर्डर
लेकिन विक्रम इस रंजिश को पाले हुए था। बदला लेने के लिए वह पिछले कुछ दिनों से परिवार को परेशान कर रहा था। एक नवंबर को मामला फिर थाने पहुंचा, लेकिन समझौता करा दिया गया था। समझौते के कुछ घंटे बाद ही उसने दिलीप और अंकित की हत्या कर दी। डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि परिजनों ने विक्रम सहित अन्य युवकों पर आरोप लगाए हैं। जांच पूरी कर मामला दर्ज किया जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed