विधवा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सरपंच ने मारपीट और गाली गलौच की, जिसकी शर्मनाक तस्वीरें आपके सामने हैं। सरपंच की दबंगई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
2 of 6
विधवा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सरपंच ने मारपीट और गाली गलौच की
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पाठ पढ़ा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रदेश में महिलाओं से बुरा व्यवहार किया जा रहा है। हरियाणा के रेवाड़ी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सरेआम सरपंच परिवार के लोगों ने दो विधवा महिलाओं के साथ गाली गलौन की और उन्हें मारापीटा।
3 of 6
विधवा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सरपंच ने मारपीट और गाली गलौच की
मारपीट की इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। रेवाड़ी जिले के गांव बुढ़ाना में हुआ ये पूरा घटनाक्रम 15 मई का है। जब गाँव में बिमला और सुनीता के घर के सामने पंचायत द्वारा नाला बनाया जा रहा था। नाले की उंचाई ज्यादा थी। इसलिए, दोनों विधवा महिलाओं ने कहा की नाला नीचा बनाया जाए, ताकि उनके घर के सामने पानी ना भरे।
4 of 6
विधवा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सरपंच ने मारपीट और गाली गलौच की
इसी बात को लेकर विवाद हुआ। सरपंच मुकेश और पति रणबीर के साथ सरपंच के देवर चंद्रभान मौके पर पहुंच गए। दोनों महिलाओं के साथ गाली गलौच की और फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस हरकत का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने बना लिया। महिलाओं का कहना है की उन्होंने झगड़े से पहले पुलिस को सूचना दी थी।
5 of 6
विधवा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सरपंच ने मारपीट और गाली गलौच की
घटना के बाद भी पुलिस को सूचित किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं का कहना है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई करने में ढिलाई बरती गई। वीडियो वायरल हुआ और मीडिया ने दखल दिया, उसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सरपंच सहित परिवार के चार लोगों पर मारपीट व जान से मराने की धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।