फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rohtak women raped in sonipat, crime news

परेशानी में फंसी महिला का रिश्तेदारों ने ही उठाया फायदा, बेचने के बाद 3 महीने तक रेप

Sat, 09 Dec 2017 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sat, 09 Dec 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Rohtak women raped in sonipat, crime news
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
लोगों के अंदर से इंसानियत किस कदर खत्म हो चुकी है, इसका जीता-जागता नमूना है यह मामला। देखिए, कैसे परेशानी में फंसी एक महिला का फायदा उठाया गया। मामला हरियाणा के सोनीपत का है, जहां पति से अनबन के बाद देवरानी के पास रह रही महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दिल्ली निवासी देवरानी के मौसा ने महिला को खरखौदा निवासी व्यक्ति को बेच दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने महिला को बंधक बनाकर तीन माह तक दुष्कर्म किया। साथ ही विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह से आरोपियों की चंगुल से भागकर महिला परिजनों के पास रोहतक पहुंची। इसके बाद मामले की शिकायत रोहतक एसपी को दी। 
विज्ञापन


रोहतक की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2007 में सोनीपत के एक गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे हुए। कुछ दिन बाद उसका पति उसे परेशान करने लगा। तंग आकर वह अपनी देवरानी के पास दिल्ली चली गई। वहां से वह कुंडली स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करने लगी। वहां पर उसकी पहचान एक व्यक्ति से हुई। वह उसकी देवरानी का रिश्ते में मौसा लगता है। महिला का आरोप है कि देवरानी के मौसा ने उसे खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले राकेश को बेच दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में हुई थी शादी

Rohtak women raped in sonipat, crime news
राकेश ने उसे खरखौदा स्थित अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उससे तीन माह तक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी राकेश पिस्टल दिखाकर उसे और बच्चों को मारने की धमकी देता था। आरोप है कि राकेश की मां कहती थी कि वह उनके परिवार को एक बच्चा दे दे। उसके बाद चली जाए।

तीन माह बाद महिला किसी तरह से आरोपी के चंगुल से निकलकर उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव चली गई। वहां उसकी  मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उसकी मां उसे रोहतक ले आई। जब पति से संपर्क किया गया तो उसने भी बात करने से मना कर दिया। साथ ही उसके चरित्र पर संदेह करते हुए कंसाला चौकी में रिपोर्ट भी दी थी।

इसी बीच राकेश ने कुछ युवकों को उसके पास भेजा और उसे ले जाने का प्रयास किया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत रोहतक पुलिस को अधीक्षक को दी। उनके निर्देश पर जीरो एफआईआर दर्ज कर सोनीपत पुलिस को भेजी गई। सोनीपत महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोहतक से जीरो एफआईआर मिली थी। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द कार्रवाई की जाएगी। 
उषा, जांच अधिकारी, महिला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed