{"_id":"5a3619b64f1c1bc1678c1ff3","slug":"rohtak-lady-dead-body-found-in-pieces-husband-killed-for-illegal-relations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी के 7 टुकड़े करके बोरे में भरकर फेंकने वाले दरिंदे को देखिए, बताया क्यों किया?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के 7 टुकड़े करके बोरे में भरकर फेंकने वाले दरिंदे को देखिए, बताया क्यों किया?
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में पत्नी की हत्या
देखिए उस शख्स को, जिसने पत्नी को मारकर उसके 7 टुकड़े करके बोरे में भरकर तीन जगहों पर फेंक दिया। पूछताछ में बताया आखिर उसने क्यों किया ऐसा?
रोहतक में पत्नी की हत्या
हरियाणा के रोहतक में महिला का शव टुकड़ों में मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति राजू को पकड़ लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही इस घिनौने हत्याकांड को अंजाम देने की वजह भी बताई। आरोपी पति राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसने 3 नहीं 7 टुकड़े किए थे। कत्ल की वजह थी पत्नी का ननदोई के साथ लिव इन में रहना। बच्चे दादी के पास रहते थे।
रोहतक में पत्नी की हत्या
राजू ने बताया कि उसने बड़े शातिराना तरीके से शव के टुकड़ों को इधर-उधर फेंका। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने शव के टुकड़े करने के बाद उन्हें डबल बोरे में पैक कर दिया। इसके बाद गुमराह करने के लिए दूसरे बोरे में अपने लकड़ी काटने के औजार रख लिये। इसके बाद आरोपी ने ऑटो बुक करके टुकड़ों को अलग-अलग हिस्सों में फेंका। आरोपी ने दो बार अलग-अलग ऑटो बुक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में पत्नी की हत्या
24 घंटे में किये शव के सात टुकड़े
राजू ने बताया कि उसने पुलिस से बचने के लिए शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने हत्या की रात को ही लकड़ी काटने की आरी से पहले गर्दन, छाती और पेट के हिस्से को काटा। इसके बाद अगले दिन कमरे में ही शव के दोनों पैर और हाथों को काटा। 24 घंटे में शव के सात टुकड़े करके आरोपी ने अलग-अलग प्लास्टिक के बोरे में पैक किये। फिर अगली रात को शव के टुकड़ों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया।

जेएलएन नहर में फेंके थे सिर और हाथ-पैर के टुकड़े
राजकुमार ने बताया कि उसने शव के सिर और हाथ-पैर के टुकड़े आईजी ऑफिस के सामने जेएलएन नहर में फेंके थे। इसके अलावा छाती का हिस्सा गांव मकड़ौली और पेट का हिस्सा पुरानी शुगर मिल के पास खाली जगह पर फेंक दिया था। नहर में फेंका गया शव का कुछ हिस्सा दादरी क्षेत्र में मिला। दादरी पुलिस को नहर के पास झाड़ियों में शव का पैर मिला था। अभी तक महिला का सिर, एक पैर और दोनों हाथ नहीं मिले हैं।