Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hardeep passed away after 20 days; contractor accused of failing to transport him to the hospital on time.

Kaithal News: हरदीप ने 20 दिन बाद तोड़ा दम, ठेकेदार पर अस्पताल समय से नहीं पहुंचाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hardeep passed away after 20 days; contractor accused of failing to transport him to the hospital on time.
कैथल। निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते समय सीढ़ियों से गिरे अर्जुन नगर निवासी 34 वर्षीय हरदीप की 20 दिन बाद मौत हो गई। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां करीब 20 दिन तक उपचार चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

डॉक्टरों के जवाब देने के बाद परिजन उसे कैथल ले आए, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि उसका भाई करीब एक महीने पहले निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था। करीब दस दिन वहां काम किया। इसके बाद उनके पास सूचना आई कि वहां काम करते समय सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण उसका भाई नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और रीढ़ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

कुलदीप का आरोप है कि मकान में काम करवाने वाले ठेकेदार ने उसके भाई को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। यदि उसे समय पर उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। उसने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कुलदीप के अनुसार, हादसे के बाद हरदीप को पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे। वहां करीब 20 दिन तक उसका उपचार चला, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो परिजन उसे वापस कैथल ले आए। यहां उसकी मौत हो गई। हरदीप की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
शहर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed