Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Motorcyclist dies after crashing into an electricity pole on the highway

Banda News: हाईवे पर बिजली के पोल से टकरा बाइक सवार की मौत

Wed, 11 Nov 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 11 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after crashing into an electricity pole on the highway
बदौसा (बांदा)। चित्रकूट से लौट रहे बाइक सवार युवक की झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे किनारे लगे बिजली के पोल से टकराने से मौत हो गई। यह हादसा सुदिनपुर मोड़ पर हुआ।
विज्ञापन

बदौसा के स्टेशन रोड निवासी ईश्वरी गुप्ता ने बताया कि पुत्र आर्यन गुप्त (24) मंगलवार को किसी काम से चित्रकूट के भरतकूप गया था। वहां से रात 10 बजे लौट रहा था।
विज्ञापन

झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर उसकी बाइक बिजली के पोल से टकराकर गई। राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में शिवरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। भाईदूज पर आईं चारों बहनें भाई की मौत से बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed