फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाे दिन से लापता थी बच्ची, मिली ताे उसे देखकर फट गया मां-बाप का कलेजा

Mon, 18 Dec 2017 07:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 18 Dec 2017 07:29 AM IST
विज्ञापन
raped girl body found in unnao district of up
डेमो पिक

यूपी के उन्नाव ज‌िले में खेलते-खेलते एक बच्ची लापता हाे जाती है। घर वाले बदहवास हाेकर उसे ढूंढना शुरु कर देते हैं। पर‌िजन पुल‌िस के पास जाते हैं ताे पुल‌िस मामले काे टाल देती है। दाे द‌िन की मशक्कत के बाद जब वाे बच्ची म‌िलती हैं ताे उसे देखकर हर क‌िसी का द‌िल दहल जाता है। बच्ची काे देखकर उसके मां-बाप का कलेजा फट जाता है।  

 

 


 

खाली प्लाट की चारदीवारी पर लटका देखा शव

raped girl body found in unnao district of up
डेमो पिक

उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव के रामचंद्र रैदास की बेटी खुशी गुरुवार शाम को घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हो गई। रामचंद्र ने शुक्रवार को असोहा थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटना में जरा सी भी गंभीरता नहीं दिखाई। शनिवार शाम करीब 5 बजे पानी भरने के ल‌िये गई पड़ोस की एक लड़की ने गांव के ही कल्लू के खाली प्लाट की चारदीवारी पर एक शव लटका देखा। शव के सिर की तरफ का आधा हिस्सा प्लाट के भीतर था।
 

कपड़े अस्तव्यस्त होने से पुलिस को दुष्कर्म की भी आशंका

raped girl body found in unnao district of up
डेमो पिक

कपड़े अस्तव्यस्त होने से पुलिस को दुष्कर्म की भी आशंका है।आधा बाहर लटक रहा था। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे इसी गांव के ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत ने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुल‌िस की डायल 100 माैके पर पहुंची। शव की श‌िनाख्त रामचंद्र ने बेटी खुशी के रूप में की। उसकी नाक पर चोट का निशान था। खून भी लगा था। कपड़े अस्तव्यस्त थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िस द‌िखाती गंभीरता ताे बच सकती थी बच्ची की जान

raped girl body found in unnao district of up
डेमो पिक

ग्रमीणाें ने पुल‌िस पर अाराेप लगाते हुये कहा अगर जरा सी गंभीरता द‌िखा दी जाती ताे शायद बच्ची बच जातीन। बच्ची की तलाश तो दूर उसकी गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की गई। ग्रामीणाें ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और एसओ को निलंबित करने की मांग की। कुछ देर बाद एएसपी एपी सिंह, सीओ सिटी स्वतंत्र सिंह, सीओ पुरवा उमेशचंद्र त्यागी कई थानों के एसओ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड भी पहुंच गया।
 

विज्ञापन

तीन सौ मीटर दूर गांव के बाहर तालाब के गेट तक गया ​खोजी कुत्ता

raped girl body found in unnao district of up
डेमो पिक

​खोजी कुत्ता शव और मृतका के घर का चक्कर लगाते हुए करीब तीन सौ मीटर दूर गांव के बाहर तालाब के गेट तक जाने के बाद शव के पास रुक गया। रात करीब आठ बजे एसपी पुष्पांजलि पहुंचीं। उन्होंने तीन दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ग दी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनेगी, वीडियोग्राफी भी होगी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​​
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed