अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या कर दी गई है। 30 साल के युवक का शव खेत में जलती हालत में मिला। जानिए पूरा मामला।
2 of 6
अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या, जलाया गया शव
वारदात, हरियाणा के जींद जिले के पिंडारा गांव में हुई। गांव पिंडारा के खेत में वीरवार सुबह एक युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में पड़ी लकड़ियों में शव को जलते देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
3 of 6
अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या, जलाया गया शव
शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने गांव के चौकीदार के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार पिंडारा निवासी पवन के खेतों में लकड़ियों का ढेर पड़ा हुआ था। सुबह जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो देखा कि लकड़ियों में आग लगी है और पास ही अधजला शव पड़ा है।
4 of 6
अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या, जलाया गया शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पिंडारा के चौकीदार वीरभान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्याकर शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।
5 of 6
अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या, जलाया गया शव
पुलिस ने बताया कि यह वाक्या आधी रात के बाद मालूम पड़ रहा है, क्योंकि सुबह साढ़े पांच बजे लोगों ने शव को जलते हुए देखा है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव आधा जल गया था। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।