फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पांच दिन पहले बेटी ने दी जान, 80 साल के पिता व 75 वर्ष की मां ने भी की खुदकुशी, जानें वजह

Tue, 05 Jan 2021 08:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jan 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple commits suicide with unmarried daughter in Nawanshahr Of Punjab
Punjab - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के नवांशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां के थाना सदर के अंतर्गत गांव मल्लपुर अड़कां निवासी बुजुर्ग दंपती ने अपनी 42 वर्षीय अविवाहित बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार आर्थिक तंगी का शिकार बताया जा रहा है। बेटी की शादी दस जनवरी होनी थी। 

Elderly couple commits suicide with unmarried daughter in Nawanshahr Of Punjab
जीत राम । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेटी इस बात से परेशान थी कि उसकी शादी के बाद मां-बाप का क्या होगा। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि जीत राम (80) अपनी पत्नी चन्नो देवी (75) व बेटी यमुना के साथ रहते थे। यमुना देवी की 10 जनवरी को शादी होनी थी।

Elderly couple commits suicide with unmarried daughter in Nawanshahr Of Punjab
चन्नो देवी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पड़ोसियों के अनुसार यमुना देवी नहीं चाहती थी कि उसकी शादी हो, क्योंकि उसकी शादी के बाद उसके पिता व माता का ख्याल रखने वाला कोई नहीं रहेगा। इसके अलावा परिवार की आर्थिक हालात ठीक नहीं थी। यमुना देवी की शादी भी आसपास के लोगों व रिश्तेदारों की मदद से हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elderly couple commits suicide with unmarried daughter in Nawanshahr Of Punjab
बेटी यमुना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार शाम से परिवार के तीनों सदस्यों में से कोई भी घर से बाहर नहीं आया। इस पर मंगलवार की सुबह पड़ोसियों को शक हुआ। कुछ लोग दीवार फांद कर अंदर गए। तीनों लोगों के शव कमरे में पड़े थे। मृतक बुजुर्ग के छह और बेटियां भी हैं, जिनकी पहले ही शादी हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Elderly couple commits suicide with unmarried daughter in Nawanshahr Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शादी के बाद मां-बाप का क्या होगा, इससे परेशान थी यमुना देवी
परिवार से जुड़े लोगों के अनुसार यमुना देवी इस बात से भी परेशान थी कि उसकी शादी के बाद उसके मां-बाप का क्या होगा। इस बात का जिक्र उसने अपने कुछ नजदीकियों से भी किया था। वहीं दूसरी तरफ मां-बाप यह चाहते थे कि उनकी सबसे छोटी बेटी यमुना की शादी हो जाए, ताकि उनके जाने के बाद कहीं वह मुश्किल में न आ जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed