फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं 'हत्यारे' भाई, जिन्होंने शादी के डेढ़ माह बाद बहन को बनाया विधवा, अब बेशर्मी से कही ये बात

Tue, 05 Jan 2021 01:59 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Panipat : Two Accused of Neeraj murder case arrested 
पुलिस गिरफ्त में नीरज के हत्यारे। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पानीपत में प्रेम विवाह के डेढ़ माह बाद लड़की के भाइयों ने अपने जीजा की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। नीरज की हत्या के आरोपी उसके साले विजय और उसके ममेरे भाई पवन को पानीपत में सेक्टर-24 मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की जो वजह बताई, वह हैरान कर देने वाली है।  

 
Panipat : Two Accused of Neeraj murder case arrested 
नीरज और कोमल। - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में विजय ने बताया कि नीरज से उसकी तीन साल से दोस्ती थी। दोनों एक ही दुकान में सेल्समैन थे और पड़ोसी भी थे। इसी दौरान नीरज और उसकी बहन कोमल का प्रेम प्रसंग हुआ और वह इसे लेकर नीरज से नाराज था। दो साल पहले नीरज और कोमल घर से भाग गए थे। नवंबर 2020 में दोनों पानीपत लौटे और यहां कोर्ट में शादी कर ली। जिसके बाद से विजय बहन और नीरज से बार-बार पानीपत से कहीं दूर जाने के लिए कह रहा था। उसका कहना था कि उनके रहते उसे शर्मिंदगी उठानी पड़ रही थी। 
 
Panipat : Two Accused of Neeraj murder case arrested 
नीरज के परिजन। - फोटो : फाइल फोटो
पानीपत छोड़कर जाने की बात से नीरज ने इंकार कर दिया। विजय ने यह बात अपने ममेरे भाई पवन को बताई। जिसके बाद पवन और विजय ने नीरज की हत्या की प्लानिंग बनाई और शुक्रवार रात को काम से घर आते वक्त भावना चौक पर नीरज की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। विजय लोगों से कहता था कि नीरज गद्दार है। इसने अपने दोस्त के साथ धोखा किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Panipat : Two Accused of Neeraj murder case arrested 
पुलिस गिरफ्त में नीरज की हत्या के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के बाद आरोपियों ने शराब पीकर मनाई थी खुशी
नीरज और पवन को नीरज की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो नीरज की हत्या करने के बाद चांदनी बाग थाना क्षेत्र के एक खेत में जाकर छुप गए थे। दोनों ने यहां साथ बैठकर शराब पी और खुशी मनाई।

 
विज्ञापन
Panipat : Two Accused of Neeraj murder case arrested 
मृतक नीरज। - फोटो : फाइल फोटो

नीरज की हत्या के आरोपी विजय और पवन को सेक्टर-24 मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों से रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया जाएगा। - योगेश कटारिया, प्रभारी, सिटी थाना पुलिस, पानीपत


 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed