फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: रिश्तेदार ने ही डाली थी टाइल्स कारोबारी के घर डकैती, लूटने आए थे 70 लाख कैश और दो किलो सोना

Mon, 04 Jan 2021 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Jan 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar Robbery Case: Relative Found Mastermind of Robbery
पकड़े गए डकैत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कोटद्वार के सिताबपुर में टाइल्स कारोबारी प्रमोद कुमार के घर में डकैती डालने वाले पांच बदमाशों को पौड़ी पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार वार्ता में एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाश घर से 70 लाख की नकदी और दो किलो सोना लूटने के इरादे से आए थे। इस डकैती का मास्टमाइंड टाइल्स कारोबारी का रिश्तेदार है। मास्टरमाइंड और उसका साथी अभी फरार चल रहे हैं, पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। 

Uttarakhand Kotdwar Robbery Case: Relative Found Mastermind of Robbery
पकड़े गए डकैतों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे और सूचनाओं के आधार पर नौवें दिन लूट में शामिल राजकुमार उर्फ छोटा (33) निवासी बरवाला थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर यूपी, कपिल कुमार उर्फ रावण (25) निवासी नियामू थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर यूपी, संदीप कुमार उर्फ पिंटू  (20) निवासी लिलोनखेड़ी थाना शामली जिला मुजफ्फरनगर यूपी, संजीव कुमार उर्फ सोनू (25) निवासी शारदा नगर गली नंबर 09 थाना कुतुबसेर जिला सहारनपुर यूपी, धीरज (29) निवासी विरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर यूपी को मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र से लूट के माल के साथ गिरफ्तार किया है। 

Uttarakhand Kotdwar Robbery Case: Relative Found Mastermind of Robbery
पकड़े गए डकैत - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि लूट का मास्टरमाइंड प्रवीण प्रजापति टाइल्स कारोबारी का रिश्तेदार है। वह और उसका साथी अंकित पुंडीर अभी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ डकैती के साथ ही अब आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस महानिदेशक की ओर से पुलिस टीम के 20 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी, कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसओजी प्रभारी रफत अली, एसआई कमलेश शर्मा, विकसित पंवार समेत 24 पुलिस कर्मियों की टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar Robbery Case: Relative Found Mastermind of Robbery
डकैती के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटी गई करीब चार लाख रुपये की ज्वैलरी भी मिल गई है। साथ ही 2.60 लाख रुपये की नकदी मिल गई है। इसके अलावा लूट में प्रयुक्त दो चाकू, 315 बोर के तीन तमंचे, आठ जिंदा कारतूस और तीन बाइक को बरामद कर सीज कर दिया गया है।  

विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar Robbery Case: Relative Found Mastermind of Robbery
डकैती के बाद घरवालों से जानकारी लती पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सीओ अनिल जोशी ने बताया कि लूट का मास्टर माइंड प्रवीण प्रजापति टाइल्स कारोबारी प्रमोद कुमार के जीजा का मौसेरा भाई है। प्रवीण का प्रमोद के सिताबपुर स्थित आवास पर आना जाना लगा रहता था। उसने ही पूरे घर की लोकेशन और घर में मौजूद सदस्यों की जानकारी दी थी। प्रवीण ने सबके साथ बैठकर लूटपाट की योजना बनाई थी। उसने साथियों को घरवालों को किसी तरह की चोट नहीं पहुंचाने की हिदायत दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed