{"_id":"5a0fe0d44f1c1b7a548bdb97","slug":"panipat-police-suspended-both-constable-alleged-drunked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: ये हैं कानून के रखवाले, नशे में धुत पुलिसवालों की नौटंकी देखिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Video: ये हैं कानून के रखवाले, नशे में धुत पुलिसवालों की नौटंकी देखिए
Sat, 18 Nov 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Panipat Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्यूटी-आवर में शराब पीने वाले इस कांस्टेबल को क्या अपने उच्च अधिकारियों का जरा भी डर नहीं? क्या राज्य के वर्दीधारी जवानों को अपनी ‘मर्यादा’ का तनिक भी ख्याल नहीं? क्या वर्दीधारी खुद ‘खाकी’ की इज्जत करना भूल गए हैं?
2 of 7
Panipat Police
हरियाणा के पानीपत के समालखा में दो कांस्टेबल ने ढाबे में खाना खाने के बाद बिल के पैसे मांगने पर वर्दी का रौब दिखाकर गुंड़ागर्दी दिखाई। दोनों पुलिस वाले नशे में धुत्त थे। वहीं मौजूद लोगों ने इनका वीडियो बनाया।
3 of 7
Panipat Police
दरअसल, मॉडल टाउन निवासी मनीष का समालखा से करहंस के बीच जीटी रोड पर ढाबा है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस पीसीआर में दो पुलिसकर्मी आए। दोनों ने खाना खाया और पैसे देने से मना करते हुए खाना खा रहे अन्य लोगों के सामने ही गालियां देनी शुरू कर दी।उनके सामने हाथ जोड़े और कहा कि आप रुपए मत दो, लेकिन शांत हो जाए। लेकिन दोनों नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Panipat Police
एक पुलिसकर्मी पुलिस गाड़ी से बंदूक उठा लाया और धमकी देने लगा। ढाबे पर खाना खाने आए लोगों ने भी शांत करवाने की कोशिश की। मामले की शिकायत डीएसपी नरेश अहलावत और एसएचओ नवीन संधू को दी है।
विज्ञापन
5 of 7
Panipat Police
ढाबा मालिक ने आरोप लगाया कि दोनों पुलिस वाले नशे में धुत थे। खाने के पैसे मांगे तो गालियां दी और गाड़ी से बंदूक लाकर धमकाने लगा। दोनों ढाबे के बाहर जीटी रोड पर खड़े हो गए और वहां आने वाली किसी गाड़ी को रुकने नहीं दिया। इसी बीच दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने गाड़ी रोक ली और दोनों को फटकार लगाई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।