{"_id":"5a34aee84f1c1b96698b9340","slug":"one-arrested-in-rape-murder-of-6-year-old-girl-in-hisar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी को पुलिस ऐसे पकड़ कर ले गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी को पुलिस ऐसे पकड़ कर ले गई
Sat, 16 Dec 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Sat, 16 Dec 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
Hisar Rape
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
6 साल की बच्ची, जिससे पहले रेप किया गया फिर उसके गुप्तांग में 24 सेंटीमीटर की लकड़ी घुसाकर उसकी हत्या कर दी गई। ये घटना रूह कंपा देने वाली थी।
2 of 9
Hisar Rape
हिसार के उकलाना में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद उसकी हत्या में गिरफ्तार किए गया आरोपी बस्ती के नजदीक रहने वाला युवक सोमपाल निकला। एसआईटी सोमपाल को शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रियेट किया। जिसमें अपराध करने की घटना को उसी तरह से दोहराया गया।
3 of 9
Hisar Rape
आरोपी ने पुलिस कर्मियों के आगे चलते-चलते पूरी घटना को उसी तरह से दिखाया। जिसमें बताया कि उसने बच्ची को कहां दबोचा था। उसके बाद वह गली में आगे बढ़ा और बताया कि उसने यहां बच्ची से गलत काम किया था। फिर उसने कुछ दूरी पर चलकर पैर से इशारा करते हुए बताया कि यहां से एक लकड़ी उठाकर बेहद शर्मनाक हरकत की थी। जिससे बच्ची लहूलुहान हो गई थी। बच्ची बेहोश होने पर वह फरार हो गया था। फिर उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Hisar Rape
स्मैक नशेड़ी है आरोपी
पुलिस सूत्रों की मानें तो सोमपाल ने अपराध की साजिश कई दिन पहले रच ली थी। स्मैक के नशे का आदी है। उसने बच्ची को कई बार टॉफी दी थी। जिससे बच्ची उस पर विश्वास करने लगी थी। घटना वाली रात करीब 12 बजे छत पर ऊंची आवाज में सोमपाल ने डेक बजाया था। वह नीचे उतरकर गली में आया था। बच्ची की मां बाहर आई थी और आरोपी को देखकर अंदर चली गई थी। उसे नींद आ गई थी। सोमपाल का मानना था कि डेक पर तेज गाने बजने पर मासूम को नींद में खलल होगा।
विज्ञापन
5 of 9
Hisar Rape
कुछ देर बाद बच्ची झुग्गी से बाहर निकली तो सोमपाल ने उसे दबोच लिया था और पास में उससे गलत काम किया था। फिर उसने कुछ दूरी पर पड़ी एक लकड़ी उठाई थी और बच्ची के संवेदनशील अंगों में डाल दी थी। परिजनों को 9 दिसंबर की सुबह गली में बच्ची का शव मिला था। उकलाना थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।