फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निहंग ने सेवादार का सिर काटकर गुरुद्वारे की सीढ़ियों पर रखा, असली सच आया सामने

Fri, 14 Jul 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Fri, 14 Jul 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
nihang killed sewadar in Fatehgarh Sahib gurudwara, cut head
Fatehgarh Sahib Murder
निहंग ने गुरुद्वारे में मुख्य सेवादार का सिर काट दिया और गुरुद्वारे की सीढ़ियों में रख दिया। जांच में ऐसा किए जाने का असली सच सामने आया है, देखिए।
nihang killed sewadar in Fatehgarh Sahib gurudwara, cut head
Fatehgarh Sahib Murder
घटना पंजाब के फतेहगढ़ साहिब की है। एक निहंग ने वीरवार देर शाम गुरुद्वारा बिबानगढ़ साहिब के परिसर में ही मुख्य सेवादार पर गंडासी से कई वार किए और उसका गला धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी ने सेवादार का कटा सिर गुरुद्वारे की सीढ़ियों पर रख दिया और खुद छत पर चढ़ गया, क्योंकि उनके बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। 
nihang killed sewadar in Fatehgarh Sahib gurudwara, cut head
Fatehgarh Sahib Murder
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारकर गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान फतेहाबाद के रतिया जिले के गांव अलीका के प्यारा सिंह (38) के रूप में हुई है। गौरतलब है कि गुरुद्वारा बिबानगढ़, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब परिसर के ठीक पीछे ही स्थित है और हत्या के बाद वहां तनाव का माहौल बना हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
nihang killed sewadar in Fatehgarh Sahib gurudwara, cut head
Fatehgarh Sahib Murder
एसपी डी दलजीत सिंह राणा ने बताया कि हत्यारोपी का नाम चरणजीत सिंह है और वह गांव लोहारी, बस्सी पठाना, फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। हत्या करने के बाद चरणजीत सिंह छत पर चढ़ गया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस की टीम ने हत्यारोपी को छत से उतरने को कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
nihang killed sewadar in Fatehgarh Sahib gurudwara, cut head
Fatehgarh Sahib Murder
एसपी ने बताया कि वह छत पर बैठकर चिल्लाता रहा- चाहे गोली मार दो, नीचे नहीं उतरूंगा। यहीं मर जाऊंगा। आखिरकार काफी देर मशक्कत करने के बाद पुलिस किसी तरह उसे नीचे उतारने में कामयाब रही। वहीं, पूछताछ में पता चला है कि प्यारा सिंह यहां 15-20 वर्षों से सेवा कर रहा था और प्यारा सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा ​था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed