{"_id":"5a1400854f1c1bc8678bcda5","slug":"nabha-man-committed-suicide-due-to-illegal-relations-of-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलने से पहले लिखा 3 पेज का ऐसा सुसाइड नोट, बीवी के होश उड़ गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर झूलने से पहले लिखा 3 पेज का ऐसा सुसाइड नोट, बीवी के होश उड़ गए
Thu, 23 Nov 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा(पंजाब)
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
युवक ने फंदा लगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फंदा लगाने से पहले शख्स ने सुसाइड नोट लिखा और वो भी ऐसा कि पढ़कर बीवी के होश उड़ गए। अब उन्हें समझ ही नहीं आ रही कि वो क्या करें और क्या न करें।
2 of 6
युवक ने फंदा लगाया
मामला पंजाब के नाभा का है। पीर खाना के पास एक शख्स ने ससुरालियों और पत्नी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। मृतक का नाम हरजिंदर सिंह है और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को शव के पास 3 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें मृतक हरजिंदर ने लिखा है कि उसकी शादी 7 दिसंबर 2012 को अमलोह की जशनदीप कौर के साथ हुई थी।
3 of 6
युवक ने फंदा लगाया
मृतक ने लिखा कि उसकी पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध थे। वह अकसर घर में बहाने लगाकर उस लड़के से मिलने जाती थी। एक दिन उ सने उसे रंगे हाथों पकड़ भी लिया औरससुराल वालों को बताया, लेकिन ससुराल वालों ने उसी को बुरा भला कहा और जशनदीप को घर बुलाने पर दबाव डालने लगे। बेटे करनवीर को जान से मारने की धमकी से डरकर वो मजबूरन पत्नी जशनदीप को दोबारा घर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
युवक ने फंदा लगाया
मृतक ने लिखा कि वापिस आने के बाद हालात नहीं सुधरे और न ही पत्नी। मृतक ने लिखा कि करीब डेढ़ साल पहले पटियाला-चंडीगढ़ रोड पर बनूड़ के पास जो कैश वैन लुटी गई थी, उसमें मेरे ससुर और साले का हाथ था। जब मुझे इस बात के बारे में पता चला तो उन्होंने मेरी गर्दन पर चाकू रख कर, यह बात किसी को बताने पर मेरे माता पिता बेटे को जान से मारने की धमकियां दीं।
विज्ञापन
5 of 6
युवक ने फंदा लगाया
सुसाइड नोट में लिखा है कि 9 नवंबर 2017 को जसवंत सिंह और अन्य लोगों ने उसे गुरुद्वारा साहिब में बुलाया और 30 लाख रुपए मांगे। साथ ही धमकाया कि अगर उनकी लड़की को तंग किया तो वह किसी नाजायज काम में उसे फंसा देंगे। इसके बाद 11 नवंबर 2017 को उसे रोहटी पुल के पास बुलाया। यहां गुरमीत सिंह, सरबजीत सिंह छज्जु, गुरजीत कौर (सास), जोगिंदर सिंह, गलवटी भोणका, जोगिंदर बिचोला मौजूद थे। उनके हाथों में हथियार थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।