{"_id":"59b293ab4f1c1bf07f8b514c","slug":"murdered-panipat-girl-found-alive-in-shimla-s-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ रहने के लिए एक लड़की किस हद तक जा सकती है, देखिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ रहने के लिए एक लड़की किस हद तक जा सकती है, देखिए
Sat, 09 Sep 2017 09:25 AM IST
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
Panipat Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने के लिए ऐसा कारनामा किया, जिसने पूरे पानीपत तो हिलाकर रख दिया।
2 of 12
Panipat Murder
एक लड़की की हत्या जितनी खतरनाक तरीके से की गई थी, इसकी कहानी उससे ज्यादा खौफनाक मिली। दरअसल, हरियाणा के पानीपत के एक गोशाला परिसर के कमरे में जिस ज्योति का तेजाब से जला शव मिलने का दावा मंगलवार को पुलिस ने किया था, वह शिमला के एक होटल में अपने प्रेमी के साथ अर्धनग्न हालत में जिंदा पकड़ी गई है।
3 of 12
आरोपी लड़की
उस दिन हत्या ज्योति की नहीं एसडी कालेज की सैकेंड ईयर की छात्रा सिमरन की गई थी। दोनों आरोपियों का इरादा एक युवक की हत्या का भी था, ताकि घर वाले उन दोनों को मृत मान लें और वे कहीं दूर रहकर अपने प्रेम को परवान चढ़ाएं। पुलिस के अनुसार आर्य कालेज की बीए फाइनल ईयर की छात्रा ज्योति और उसके साथी कृष्ण को पुलिस ने वीरवार तड़के शिमला बस स्टैंड के नजदीक एक होटल से अर्धनग्न हालत में बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
आरोपी लड़के की फाईल फोटो
अटावला निवासी कृष्ण एसडी कालेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र है। कृष्ण के खिलाफ सिमरन के पिता ने उनकी बेटी के अपहरण की शिकायत भी दर्ज कर रखी थी। मंगलवार की शाम जब जीटी रोड स्थित गोशाला मंदिर परिसर के पीछे एक युवती का शव मिला था तो चांदनी बाग पुलिस ने उसकी शिनाख्त ज्योति निवासी बराना के रूप में की थी। पुलिस ने शव भी ज्योति के परिवार को सौंप दिया था।
विज्ञापन
5 of 12
पुलिस की गिरफ्त मेें आरोपी लड़का
ऐसे रची साजिश
पुलिस के अनुसार सिमरन भी कृष्ण के कालेज में ही पढ़ती थी। दोनों एनएसएस कैंप में साथ रह चुके थे। कृष्ण अपनी गर्लफ्रेंड ज्योति का साथ पाना चाहता था। दोनों को यह आशंका थी कि परिजन उन्हें कभी मिलने नहीं देंगे। इसलिए उन्होंने अपनी जगह किसी और का कत्ल कर खुद भाग जाने का प्लान बनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।