{"_id":"59b264f84f1c1be47f8b508d","slug":"noida-pathway-school-slap-video-gone-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों का मजाक पड़ा भारी, थप्पड़ मारने में छात्र ने गंवाया कान, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों का मजाक पड़ा भारी, थप्पड़ मारने में छात्र ने गंवाया कान, वीडियो वायरल
Fri, 08 Sep 2017 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 08 Sep 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
noida school slap video
Link Copied
नोएडा पाथवेज स्कूल के छात्रों द्वारा बनाई गई स्नेपचैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में छात्रों का एक गुट एक अन्य छात्र को थप्पड़ मारते नजर रहा है।
Trending Videos
2 of 5
noida school slap video
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वारयल हो गया है। वीडियो में सभी स्कूल यूनिफॉर्म में हैं और इसे वॉशरूंम शूट किया गया है। जिस छात्र को थप्पड़ मारा गया है बताया जा रहा है पीड़ित 10वीं कक्षा में पढ़ता था। थप्पड़ लगने की वजह से पीड़ित छात्र की सुनने की क्षमता 25 फीसदी कम हो गई है। पीड़ित छात्र के अभिभावक उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में भी लिखा है कि थप्पड़ पड़ने की वजह से छात्र के कान में कंजेशन है।
3 of 5
noida school slap video
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों ने घटना की जानकारी ने देने और बच्चे को तत्काल मेडिकल सहायता न देने का आरोप लगाया है। अभिभावकों के अनुसार पीड़ित हादसे के बाद सदमे में चला गया है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने प्रिंसिपल को शिकायती पत्र लिखाकर दोषी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
noida school slap video
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रशासन ने कहा है कि यह एक अचानक हुई घटना है और इसे बुलिंग नहीं कहा जा सकता है। इस मामले में बताया जा रहा है कि इस हरकत में शामिल तीन छात्रों को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है। इस बारे में स्कूल प्रशासन ने सभी अभिभावकों के सूचित भी कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
noida school slap video
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर अभिभावक संघ की अध्यक्ष नीति श्रीवास्तव ने सभी स्कूलों से छात्रों के व्यवहार पर खास नजर रखने को कहा है। स्कूल में छात्रों के नैतिक मूल्य और दोस्तों के लिए सम्मान जैसी बाते बताई जानी चाहिए। स्कूल में इस तरह की घटनाएं ना हो उसके लिए नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन भी होना चाहिए। स्कूल की तरफ आए बयान में कहा गया है कि स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति शर्त के साथ दी गई है। क्लास के वक्त मोबाइल जमा कर लिया जाता है और खत्म होने के बाद दिया जाता है। यह घटना स्कूल खत्म होने के बाद की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।