{"_id":"575d3a714f1c1b383e11b704","slug":"murder-wife-murder-wife-murder-for-illegal-sex-relations-panipat-murder-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पड़ोसन से अवैध संबंध ने बनाया कातिल, और खतरनाक करना था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसन से अवैध संबंध ने बनाया कातिल, और खतरनाक करना था
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:14 PM IST
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी पड़ोसन से अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी तो उसे कत्ल कर दिया। अभी उसे और खतरनाक काम करना था, बस मौके की फिराक में था।
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले की वह हत्या की दूसरी वारदात को अंजाम देता, उसकी साजिश का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने आरोपी सुभाष को प्रेमिका मंजू समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सुभाष को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया और मंजू को जेल। मामला पानीपत का है, जहां पड़ोसन से अवैध संबंधों के चार रेणू नाम की महिला को घर में ही मौत के घाट उतार दिया गया था।
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पानीपत एसपी राहुल शर्मा ने खुलासा किया सुभाष और मंजू को अब मंजू के पति बृजमोहन का कत्ल करना था। सुभाष और बृजमोहन दोनों बिजनेस पार्टनर थे। रेणू को पति के अवैध संबंधों का पता चल गया था। इसलिए दोनों ने साजिश रची और रेणू की हत्या कर दी। अब उन्हें बृजमोहन को भी मारना था। उसके बाद दोनों की भागने की प्लानिंग थी, लेकिन वे दबोचे गए।
विज्ञापन
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी सफाई से किया रेणू का कत्लः एसपी ने बताया कि सुभाष ने दोनों कत्ल करने के लिए दस्ताने भी खरीदे थे, जिन्हें वह जेब में रखकर घूमा करता था। 8 जून को वही दस्ताने पहनकर उसने पत्नी का कत्ल किया, ताकि हथियार पर निशान न आएं। लेकिन रेणू को मारने के बाद सुभाष घबराया हुआ था। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने अपनी जुर्म कबूल कर लिया और सारी साजिश का खुलासा कर दिया।
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे की गई रेणू की हत्याः पानीपत में कृष्णा नगर निवासी बर्तन व्यापारी सुभाष की पत्नी रेणु गोयल का खून से लथपथ शव घर से मिला था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रेणु की हत्या उसके पति सुभाष गोयल ने ही की। उसके पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे और रेणु इसमें बाधा बनी हुई थी। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए मनघड़ंत कहानी तैयार कर व्यापारी ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।