{"_id":"57b32a884f1c1b77766eb520","slug":"murder-sister-murder-bhiwani-sister-murder-haryana-murder-sister-murder-before-rakshabandhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन से पहले बहन का कत्ल, भाई ने कबूला सच, चरित्र पर सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रक्षाबंधन से पहले बहन का कत्ल, भाई ने कबूला सच, चरित्र पर सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:03 AM IST
भिवानी में भाई ने कत्ल की बहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन से पहले ही घर में मां के साथ सो रही बहन की हत्या कर भागने वाले आरोपी ने पुलिस गिरफ्त में आते ही सच कबूल लिया। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
भिवानी में भाई ने कत्ल की बहन
- फोटो : अमर उजाला
वारदात, चरखी दादरी के गांव आदमपुर में 10 दिन पहले हुई थी। करीब 18 वर्षीय लड़की की उसके भाई सुनील ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। रात के समय हुई इस घटना के समय लड़की की मां मकान में सो रही थी। मां ने सुबह देखा तो लड़की मृत अवस्था में पड़ी थी। आरोपी हत्या कर रात को ही घर से फरार हो गया था।
भिवानी में भाई ने कत्ल की बहन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लड़की के भाई सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। हत्या के बाद से ही पुलिस की दो टीमें आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार गुप्त ठिकानों पर दबिश दे रही थीं लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पा रहा था। पुलिस द्वारा राजस्थान के विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
भिवानी में भाई ने कत्ल की बहन
- फोटो : अमर उजाला
सीआईए व सदर पुलिस टीमें खोजबीन में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। सदर पुलिस थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि आरोपी सुनील शराब पीकर घर में आए दिन झगड़ा करता था। आरोपी खुद भी अय्याश प्रवृत्ति का था। आरोपी ने अपनी बहन की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।
मौत का बदला मौत, बालक की गला दबाकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के आरोपी भाई को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस पूछताछ में हत्यारे के खुद भी अय्याश होने की बात सामने आई। आरोपी के हत्याकांड के कबूलनामे के बाद उसे कोर्ट में पुलिस ने पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।