फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां के कातिल बेटे थाने में जाकर कुछ ऐसा बोले कि चौंक गया थानेदार

Fri, 01 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव(लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव(लुधियाना) Updated Fri, 01 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
murder, mother murder, son murdered mother, mothe murder due to illegal relations
जगरांव में अवैध संबंधों के शक में मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला
युवक से अवैध संबंध के शक में मां का कत्ल के आरोपी दोनों बेटे सुबह थाने पहुंच गए और ऐसी स्टेटमैंट दी, थानेदार भी चौंक गया। 
murder, mother murder, son murdered mother, mothe murder due to illegal relations
जगरांव में अवैध संबंधों के शक में मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात, बीते दिन पंजाब में लुधियाना जिले में जगरांव इलाके में हुई थी। दो बेटों ने तेजधार हथियारों से अपनी मां कर्मजीत कौर का कत्ल कर दिया। उनका पिता दुबई में है। आरोपियों में से जसवीर सिंह जस्सी नाबालिग है और उसके बड़े भाई सुखपाल सिंह सुक्खा की उम्र 19 साल है। आरोपियों ने मां के शरीर पर चार वार किए। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटों ने मां का कत्ल कर हथियार घर की छत पर फेंक दिए।
murder, mother murder, son murdered mother, mothe murder due to illegal relations
जगरांव में अवैध संबंधों के शक में मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की मौसी कुलवंत कौर के मुताबिक मां का मर्डर करने के बाद दोनों बेटों ने आधी रात को दुबई अपने पिता को फोन कर मां के मर्डर के बारे में बता दिया। दोनों ने बारी-बारी अपने पिता से बात की। बातचीत के दौरान अपने पिता को बताया था कि अब गांव में मां के चरित्र को लेकर ताने नहीं सुनने होंगे। अब उन्हें लोगों के ताने नहीं सुनने पड़ेंगे। उन्हें मां का कत्ल करने का कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
murder, mother murder, son murdered mother, mothe murder due to illegal relations
जगरांव में अवैध संबंधों के शक में मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सुबह होने पर दोनों ने खुद ही पुलिस थाने जाकर कत्ल के बारे में की जानकारी दी। दोनों ने कहा कि वे अपनी मां का कत्ल करके आए हैं। उन्हें गिरफ्तार कीजिए। दोनों बेटे कह रहे थे कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। गांव में सिर झुकाकर रहने से अच्छा है कि जेल में रहेंगे। थाना हठूर की पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
murder, mother murder, son murdered mother, mothe murder due to illegal relations
जगरांव में अवैध संबंधों के शक में मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जगरांव के गांव चक्कर निवासी भिंदर सिंह दुबई के आबूधाबी में काम करता है। गांव में उसकी पत्नी कर्मजीत कौर के गांव के ही एक व्यक्ति से संबंध बन गए। दो दिन पहले कर्मजीत कौर अपने बेटों से रिश्तेदारी में मिलने का कह कर घर से चली गई। मंगलवार शाम बाइक पर एक व्यक्ति कर्मजीत को छोड़ने आया तो बेटों का उसके साथ विवाद हो गया। देर रात दोनों ने मिल कर मां के सिर और मुंह पर तेजधार हथियार से वार कर उसका कत्ल कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed