फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजत के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, आखिर क्या है उसकी मौत का सच

Fri, 01 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
What is the truth of the death of Rajat, case making puzzles for the police
क्या है रजत की मौत का सच - फोटो : अमर उजाला

रिलायंस कम्यूनिकेशन के जीएम के बेटे रजत की मौत का सच आखिर क्या है, पुलिस के लिए यह पहेली बनी हुई है। लेकिन इतना जरूर है कि रजत के शरीर पर पुलिस को चोट का एक भी निशान नहीं मिला है। आरोपी नाबालिग लड़के भी रजत से मारपीट की बात से इनकार कर रहे हैं। अगर उससे मारपीट नहीं हुई और उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं तो फिर उसकी मौत कैसे हुई?

What is the truth of the death of Rajat, case making puzzles for the police
क्या है रजत की मौत का सच - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस ने शरीर पर चोट के निशान न मिलने के बाद जल्दबाजी दिखाते हुए एकदम से हत्या का मुकदमा क्यों दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार क्यों नहीं किया। इन सब सवालों का पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। सूत्रों की मानें तो रजत के साथ मौजूद दोनों लड़के उसके साथ हुए झगड़े की किसी भी बात से इनकार कर रहे हैं।

What is the truth of the death of Rajat, case making puzzles for the police
क्या है रजत की मौत का सच - फोटो : अमर उजाला

उनका कहना है कि पान वाले के लड़के रजत को ए-2 के पार्क में तो ले गए, लेकिन मारपीट नहीं की। वहीं प्रत्यक्षदर्शी कुछ लोगों का कहना है कि दोनों आरोपी नाबालिग उसे जल्दी से उठाकर बाइक पर ले जाते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the truth of the death of Rajat, case making puzzles for the police
क्या है रजत की मौत का सच - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों की मानें तो दोनों लड़के उसकी मौत का पता चलते ही वहां से भाग गए। बाद में दोनों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी लड़कों के परिजनों का कहना है कि रजत को अचानक कोई दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह बुरी तरह कांपने लगा। उसका सीना दबाकर उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बेहोश हो गया। बाद में दोनों उसे बाइक से अस्पताल ले गए तो उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
What is the truth of the death of Rajat, case making puzzles for the police
क्या है रजत की मौत का सच - फोटो : अमर उजाला

कुछ खाने या पीने से तो नहीं हुई मौत : रजत की मौत की असली वजह क्या है। इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस व एलबीएस अस्पताल के डॉक्टर कर रहे हैं। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखवाकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि कुछ खाने या पीने से उसकी मौत तो नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed