13 दिन पहले लापता हुई लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सुसाइड नोट भी छोड़ा गया मरने से पहले। देखिए तस्वीरें।
घटना हरियाणा के रोहतक की है। घर से 13 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दसवीं की छात्रा का शव सुबह गांव इस्माइला स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने परिजनों और प्रेमी का जिक्र किया है। वहीं, छात्रा के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उस युवक पर हत्या का आरोप लगाया है जिसका जिक्र छात्रा ने सुसाइड नोट में किया है। अभी तक छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।
3 of 8
रोहतक में ट्रैक पर मिला लापता लड़की का शव
छात्रा ने जिस लड़के से प्रेम का जिक्र किया है वह सवर्ण जाति का है। अंतर जातीय नजरिये से भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव इस्माइला के रेलवे ट्रैक के पास एक छात्रा का शव देखा। कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। अपहरण की एफआईआर दर्ज होने के चलते पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाया। छात्रा के माता-पिता ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस को शव के पास से एक बैग मिला है।
5 of 8
रोहतक में ट्रैक पर मिला लापता लड़की का शव
बैग से कुरकुरे का पैकेट, टॉफी, केक, कुछ रुपये और एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस को रोहतक से इस्माइला और दिल्ली से रोहतक का रेलवे टिकट भी मिला है। जांच-पड़ताल के बाद देर शाम पुलिस छात्रा के शव को लेकर पीजीआई डैड हाउस पहुंची। पुलिस ने मामला संदिग्ध होने की वजह से मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। इस कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा। छात्रा की मौत पर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। शुरूआती तौर पर सामने आया है कि छात्रा के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी है। उसके शव को किसी जानवर ने नोंच रखा है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है। छात्रा के परिजनों ने भी यही आरोप लगाया है।