{"_id":"586a5f804f1c1b0152158745","slug":"minor-girl-killed-by-boy-friend-at-jalandhar-of-punjab-dead-body-found-in-farms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी करने की जिद ने ली लड़की की जान, देखिए किस हाल में मिला शव?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी करने की जिद ने ली लड़की की जान, देखिए किस हाल में मिला शव?
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Tue, 03 Jan 2017 09:32 AM IST
जालंधर में प्रेमी ने कत्ल की लड़की
शादी करने की जिद ने लड़की की जान ले ली। हत्या करके खेत में दबा दिया गया। फिर जिस हाल में शव मिला, देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
जालंधर में प्रेमी ने कत्ल की लड़की
घटना पंजाब के जालंधर की है। लांबड़ा में पड़ते गांव कोहालां में पिछले कई दिनों से लापता नाबालिग लड़की की लाश खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। प्रेमी ने ही लड़की की हत्या कर उसका शव खेत में दबा दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक राजवीर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। इस पर उसने वारदात को कबूल किया।
जालंधर में प्रेमी ने कत्ल की लड़की
थाना लांबड़ा के प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया गांव कोहालां की रहने वाली 17 वर्षीय संदीप 22 दिसंबर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस लड़की को ढूंढने में लगी हुई थी। पड़ताल के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर इसी गांव के युवक राजवीर को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की। इस पर कत्ल की वारदात का भेद खुल गया। राजवीर ने ही लड़की की हत्या कर शव को खेत में दबाया था।
विज्ञापन
जालंधर में प्रेमी ने कत्ल की लड़की
थाना प्रभारी सुखपाल सिंह बताया गांव कोहालां के रहने वाले ही राजवीर का मृतक लड़की के साथ संबंध थे। आरोपी ही लड़की को झांसा देकर अपने साथ ले गया था। प्राथमिक पूछताछ में राजवीर ने कहा कि उसी ने संदीप कौर का कत्ल करके लाश को खेत में दबा दिया था। आरोपी ने कहा कि उसके लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। लड़की विवाह के लिए उस पर दबाव बना रही थी। वह अभी शादी नहीं करना चाहता था।
जालंधर में प्रेमी ने कत्ल की लड़की
राजवीर ने बताया कि वह इतना परेशान हो गया कि उसने पहले लड़की का गला घोटा और बेसुध होने पर ईंट से की वार करके उसकी जान ले ली। बाद में शव को खेतों में दबा दिया। थाना प्रभारी न बताया एसडीएम की मौजूदगी में खेत में दबे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पर केस दर्ज कल गिया है। उसे मंगलवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।