मिनी टैंपो बस और ट्रक के बीच में पिस गया। नेशनल हाइवे नंबर चार पर हुए इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। देखिए तस्वीरें।
2 of 5
डबवाली में सड़क हादसे में मारे गए मोगा के 6 लोग
एक्सीडेंट हरियाणा के सिरसा में डबवाली के गांव सावंतखेड़ा के पास हुआ। मिनी टैंपो को सामने से आ रही बस और पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो बुरी तरह से पिचक गया।
3 of 5
डबवाली में सड़क हादसे में मारे गए मोगा के 6 लोग
हादसे में जहां 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सवेरे साढ़े 7 बजे की है। मरने वाले और घायल सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और मोगा जिले के गांव फुलेवाला के रहने वाले हैं।
4 of 5
डबवाली में सड़क हादसे में मारे गए मोगा के 6 लोग
हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना डबवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। शवों को कब्जे में ले लिया गया है, वहीं घायलों को सिरसा के सिविल अस्पताल और बठिंडा में एडमिट कराया गया है।
5 of 5
डबवाली में सड़क हादसे में मारे गए मोगा के 6 लोग
बताया जा रहा है कि पांचों परिवार टैंपो में सवार होकर सिरसा के गांव किंगरा के लिए निकले थे। कोहरा और ओवरटेक करना हादसे का कारण बताया जा रहा है। अभी तक चार लोगों की पहचान हो पाई है और उनमें ड्राइवर भी शामिल है।